हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम जिला कारागार में किया गया जागरूक

कौशाम्बी

उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा चलाए जा रहे प्रोग्राम हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय कुमार के आदेशानुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंझनपुर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ नीरज कुमार के निर्देशानुसार हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम को जिला कारागार कौशांबी में आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में डॉ अरुण कुमार केसरवानी चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मौजूद डेढ़ सौ कैदियों को हेपेटाइटिस क्या होता है कैसे होता है और उससे बचाव संबंधी जानकारी देते हुए फाइलेरिया के बारे में भी कैदियों को जागरूक किया इस दौरान फाइलेरिया से ग्रसित एक कैदी को जिला जेल स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जेल अधीक्षक अजितेश कुमार ने सभी कैदियों को समझाया कि यह जांच आपको और आपके पूरे परिवार को सुरक्षित रखेंगे इस दौरान जेलर भूपेश ने समस्त बैरक के कैदियों को जांच करने के लिए कहां आज जेल में हुई जांच के दौरान कोई भी कैदी पॉजिटिव नहीं पाया गया प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ नीरज कुमार ने बताया लगातार जेल में कैंप लगाकर सभी कैदियों की हेपेटाइटिस की जांच कराई जाएगी एवं जांच में पॉजीटिव पाए जाने वाले कैदियों को दवाई भी वितरित की जाएंगे आज जेल में पहुंची टीम में डॉ0 अरुण कुमार केसरवानी संतोष कुमार फार्मासिस्ट रविंद्र सिंह लैब टेक्नीशियन वीरेंद्र सिंह वार्ड बॉय उपस्थित रहे

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More