चायल तहसील में समाधान दिवस पर डीएम एसपी ने सुनी फरियाद

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने तहसील चायल में जनशिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयान्तर्गत निस्तारित करने के दिए निर्देश

कौशाम्बी के सभी तहसीलों में आज सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी एवं पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने तहसील चायल में जनशिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयान्तर्गत निस्तारित करने के निर्देश दियें। जिलाधिकारी ने राजस्व से सम्बन्धित शिकायतों पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर शिकायत को निस्तारित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को तहसील दिवस एवं आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण/समयान्तर्गत निस्तारित करने के निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि कोई भी शिकायत लम्बित न होने पाये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 54 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 03 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।


समाधान दिवस में शिकायतकर्ता  विकास कुमार निवासी ग्राम-पूरे अयोध्या चरवा ने प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि मुख्य चकमार्ग में दबंग व्यक्तियों द्वारा कब्जा किया गया है, जिससे काश्तकारों के मध्य विवाद की स्थिति बनी रहती है और कृषि कार्य करने में कठिनाइयां का सामना करना पड़ता है, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी चायल को संयुक्त टीम द्वारा जॉच कराकर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दियें। इसी प्रकार शिकायतकर्ता श्री रामजी द्विवेदी निवासी ग्राम-दुर्गापुर ने प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि दबंग व्यक्तियों द्वारा ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया गया है, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी चायल को संयुक्त टीम द्वारा जॉच कराकर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दियें। शिकायतकर्ता सुशीला वर्मा निवासिनी ग्राम रसूलाबाद उर्फ कोइलहा ने प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि राशन कार्ड बना हुआ था, राशन भी मिल रहा था, जिसे बिना किसी कारण बताये निरस्त कर दिया गया है, जिस पर जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को जॉच कराकर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। तहसील मंझनपुर में कुल 23 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 02 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया तथा तहसील सिराथू में कुल 52 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 05 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।
इस अवसर पर प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी श्री सुखराज बन्धु, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 संजय कुमार एवं उप जिलाधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें