नोएडा: सेक्टर 78 में समाजसेवी सुखमनी ढिल्लन ने किया वृक्षारोपण दो सौ ज्यादा पौधे लगाने का लक्ष्य

नोएड़ा/ साजिद अली

सेक्टर – 78 स्थित सनशाइन हेलियोस की निवासी समाजसेविका श्रीमती सुखमनी ढिल्लन जो फौजी परिवार में पली बड़ी और फौजी परिवार की कुलवधू है ने आज दिनांक 13/07/2024 सेक्टर – 78 की ग्रीनबेल्ट में वृक्षारोपण कर 250 से ज्यादा पेड़ लगाए है। श्रीमती सुखमनी ढिल्लन का कहना है की आज के समय में तेज़ी से हो रहे शहरी विकास और हर पल बढ़ रहे प्रदूषण से ग्लोबल वार्मिंग भी तेज़ी से बढ़ रही है। इस बार की गर्मी और तापमान ने 100 साल के रिकॉर्ड तोड़ दिए है। प्राकर्तिक संतुलन को बनाए रखने के लिए आज बहुत जरुरी है की ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाए जाए।

जिस गति से शहरी विकास हो रहा उससे दुगनी गति से प्रकर्ति को बढ़ाने की जरुरत है। वृक्ष न केवल जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभाव को कम करते है बल्कि प्रदुषण को भी कम करते है। हर सामान्य नागरिक की यह जिम्मेदारी है की हर पल बढ़ रहे प्रदूषण से ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभाव से प्रकर्ति की रक्षा हेतु वृक्षारोपण करा जाए। देश के हर नागरिक को वृक्षारोपण के लिए जाग्रत करने के लिए और प्राकर्तिक क्रांति लाने की दिशा में यह बहुत प्रभावशाली योगदान है। जिस दिन देश के सभी परिवार १० पेड़ लगा देंगे उस दिन देश में हरयाली और प्राकृतिक क्रांति आ जाएगी। श्रीमती सुखमनी ढिल्लन हर वर्ष 200 वृक्ष लगाने का प्रयास करती है। पिछले साल भी इन्होने 200 से अधिक गुलमोहर व् नीम के वृक्ष सनशाइन हेलियोस की बाहर की रोड के किनारे एवं सेक्टर 79 में लगाए गए थे। हम श्रीमती सुखमनी ढिल्लन द्वारा किये जा रहे वृक्षारोपण की सराहना करते है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More