बंदियो द्वारा कारागार में बनाए गए सामान का लोक अदालत में लगाया गया स्टॉल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फर्रुखाबाद- जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद ने बताया कि कचहरी परिसर फर्रुखाबाद में राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनय कुमार के आदेशानुसार सचिव  संजय कुमार के दिशा निर्देशन में जिला कारागार फतेहगढ़ के द्वारा कारागार में निर्मित उत्पादों का बिक्री स्टॉल लगाया गया।

जिसमे बंदियों के द्वारा ” वन जेल – वन प्रोडक्ट ” के अंतर्गत निर्मित चार्जिंग व नॉन चार्जिंग LED बल्ब, कारागार की बेकरी में निर्मित बिस्किट, और ओ डी ओ पी के अंतर्गत निर्मित रामनामी पटका, शॉल आदि उत्पाद शामिल रहें। इस दौरान जिला एवं सत्र न्यायधीश विनय कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव संजय कुमार, सी.जे.एम. घनश्याम शुक्ला के द्वारा स्टॉल का निरीक्षक किया गया, तथा कारागार में बंदियों को रोजगार परक प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए कारागार के प्रयासों की सराहना की गयीं।

लोकअदालत में आये लोगों के द्वारा उत्साह पूर्वक बंदियों के द्वारा निर्मित उत्पादों को ख़रीदा गया। कारागार की बेकरी में मैदा रहित बिस्कुट उच्चकोटि के बनाए जा रहे है । बिस्कुट की बिक्री के लिए जिले के प्रमुख दुकानदारों से वार्ता की जा रही जिससे बंदियों को बड़े पैमाने पर रोजगार मिल सके । बेकरी में वर्क ऑर्डर के सिद्धांत पर भी कार्य किया जाएगा । कोई भी दुकानदार या व्यक्ति अपना कच्चा सामान देकर किसी भी तरह का बिस्कुट , पेस्ट्री , पिज्जा बेस, कुलचे इत्यादि बेकरी आइटम लेबर की कीमत पर भी बनवा सकता है ।इस दौरान कारागार से उपकारापाल वैभव कुशवाहा, जेल वार्डर विकास कुमार, सोनू सिंह एवं सुनील कुमार सैनी उपस्थित रहें।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें