जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने सीएम आदित्यनाथ योगी से मुलाकात कर जनपद के विकास की स्थिति को बताया

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशांबी

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने सीएम आदित्यनाथ योगी से मुलाकात कर जनपद के विकास की स्थिति को बताया, इस दौरान जिप अध्यक्ष के पति व पूर्व ब्लाक प्रमुख जितेंद्र कुमार सोनकर एवम अविनाश बहादुर सिंह गुरु जी भी मौजूद रहे।

सीएम योगी ने जनपद कौशांबी की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल पूंछा। उनके मुताबिक जनपद का स्वास्थ्य महकमा पिछले कुछ दिनों से काफी सुर्खियों में है। जिस पर जिप अध्यक्ष ने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की कारगुजारियो को सिलसिलेवार बताया। जनपद में जिला पंचायत से कराए जा रहे विकास कार्य के बाबत सरकार से अधिक धन आवंटित करने का अनुरोध किया। किसान की आय बढ़ाने के बाबत सीएम ने बागवानी मिशन पर जोर देने की बात कही। इसके अलावा जनपद के युवाओं को रोजगार की मुख्य धारा से जोड़ने को जल्द उद्योग स्थापित करने का भरोसा दिया है। सीएम योगी ने जिप अध्यक्ष कल्पना सोनकर को जनपद में जल्द भ्रमण कार्यक्रम के तहत दौरा करने की बात कही है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें