कौशांबी में हैवान प्रेमी की शर्मनाक करतूत, पहले दोस्त के साथ मिलकर प्रेमिका से किया गैंगरेप, फिर उसका अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल,

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी/मो0 यासीन,सऊद अन्सारी

कौशांबी में हैवान प्रेमी की शर्मनाक करतूत, पहले  के साथ मिलकर प्रेमिका से किया गैंगरेप, फिर उसका अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, 5 आरोपियो पर केस दर्ज

कौशांबी जिले में एक हैवान प्रेमी की बेहद शर्मनाक कर तू सामदोस्तने आई है। उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर पहले प्रेमिका से गैंग रेप किया। फिर उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता रहा। हद तो तब हो गई जब लड़की की शादी होने के बाद अश्लील वीडियो उसके पति के मोबाइल पर भेज दिया। पत्नी के साथ गैंग रेप का अश्लील वीडियो जब पति ने देखा तो उसके होश उड़ गए। उसने अश्लील वीडियो अपने ससुर को भेजने के बाद पत्नी को घर से निकाल दिया। इसके बाद पीड़िता के पिता ने प्रेमी वक्त मिलकर अश्लील वीडियो वायरल करने का विरोध जताया तो हैवान प्रेमी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़िता के पिता पर हत्या करने की आशय से लाठी डंडे से हमला कर दिया। हमले में पीड़िता का पिता बुरी तरह से जख्मी हो गया। पुलिस ने इस मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी शिवा, देवा, डुंडी, पंकज व राजेंद्र उर्फ बबलू के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 506, 452, 307, 34, 336 व आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत केस दर्ज कर प्रेमी राजेंद्र और शिवा को हिरासत में ले लिया है। घटना सराय अकिल थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक लड़की से गैंगरेप का वीडियो एक साल पुराना है। पीड़िता गांव के ही राजेंद्र कुमार से प्रेम किया करती थी। उसने एक साल पहले मिलने के बहाने प्रेमिका को गांव के बाहर जंगल मे बुलाया और अपने दोस्त के साथ मिलकर उससे गैंगरेप के दौरान अश्लील वीडियो बना लिया। प्रेमिका का अश्लील वीडियो बनाकर वह उसे ब्लैकमेल करता रहा।

इस दौरान पीड़िता के पिता ने उसकी शादी मध्यप्रदेश के रीवा शहर में कर दिया। शादी के कुछ दिन बीतने के बाद प्रेमी ने अश्लील वीडियो उसके पति के व्हाट्सएप्प नंबर पर भेज दिया। जिसके बाद पति ने अश्लील वीडियो को अपने ससुर को भेजते हुए पीड़िता को घर से निकाल दिया। अब पुलिस इस मामले में केस दर्ज करते हुए पीड़िता के प्रेमी और उसके दोस्त को हिरासत में लिया है। मामले में एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया की इस संबध में सराय अकील थाना में तत्काल अभियोग पंजीकृत कर लिया गया था। धारा 307 आईपीसी और आईटी एक्ट के तहत सुसंगत धाराओं में मुकदमा पजीकृत कर लिया गया था। उसमे दो दोषी लडके है उनको हिरासत में ले लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है, जो पीड़िता है उसका 161 का बयान हो गया है। 164 का बयान आज हो रहा है। इसमें जो तथ्य विवेचना से प्रकाश में आएंगे उसके आधार पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें