कौशाम्बी/ साउद अंसारी
यूपी के कौशांबी जिले के सैनी कोतवाली थाना इलाके के नागिया मई गांव के पास स्टांप विंडो के साथ 5 लाख 57 हजार की लूट हुई थी। बताया जा रहा है कि स्टांप वेंडर अपने घर जा रहा था बाइक से तभी कार सवार बदमाशों ने ओवर टेक कर उसके साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में सैनी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी वही सईओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा ने बताया था कि लूट के मामले में 5 टीमें गठित कर दी गई है। इस लूट का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। अलग-अलग जगह पर चेकिंग अभियान चलाया गया और बॉर्डर पर भी पुलिस लगाकर आने-जाने वाले वाहनों को रोक कर चेक भी किया गया।

लेकिन 24 घंटे के बाद पुलिस को सफलता लग ही गई। और इसका मास्टरमाइंड मंझनपुर कोतवाली इलाके के समदा का रहने वाला समीर बताया गया है समीर से सुबह पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई थी और उसमें समीर के पैर में गोली भी लगी थी इसके अलावा दो अन्य लोग भी गिरफ्तार किए गए हैं जो समीर के साथ लूट की घटना को अंजाम देने साथ में गए हुए थे इन तीनों के पास से कार,तमंचा कारतूस और नगदी भी बरामद हुई है।

पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।उनके पास से नगदी जो लूटी गई थी वह बरामद हुई है उसके अलावा तमंचा कारतूस और जो वहां इस्तेमाल किया गया था उसको भी बरामद किया गया है तीनों आरोपियों के खिलाफ लिखा पढ़ी करने के बाद न्यायालय भेज दिया गया है। एसपी ने बताया कि मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में कुछ दिन पहले हुई लूट के मामले में समीर का भी नाम आया है इसके अलावा दो अन्य आरोपी और भी हैं उनकी भी जल्द गिरफ्तारी करके कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल समीर का अस्पताल में इलाज चल रहा है इलाज होने के बाद उसे जेल भेज दिया जाएगा








