नाबालिक का अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल, मुख्य आरोपी अभी भी फरार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशांबी में नाबालिक छात्रा से रेप मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल, मुख्य आरोपी अभी भी फरार

यूपी के कौशांबी जिले में नाबालिक छात्रा से रेप के मामले में पुलिस ने अश्लील वीडियो बनाने वाले आरोपी राजू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी भाग रहा था। इस दौरान अचानक पत्थर से टकरा जाने से आरोपी घायल हो गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना कोखराज थाना क्षेत्र की है। एडीजी जोन प्रयागराज भानु भास्कर ने बताया कि नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। एक स्कूल के प्रिंसिपल पर रेप का आरोप लगा था। इस संबंध में पीड़िता की मां के तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।

आज रोही ओवरब्रिज के पास से पुलिस ने घटना में शामिल आरोपी राजू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना का मुख्य आरोपी देवेंद्र कुमार मिश्रा अभी भी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीम में लगाई गई है। गिरफ्त में आया राजू सिंह नाबालिक लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। उसी ने अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया है। जिससे आहत होकर आज पीड़िता ने ट्रेन के सामने कूदकर सुसाइड करने की कोशिश की है। हालांकि समय रहते पुलिसकर्मियों ने उसे बचा लिया है। सीएमएस की देखरेख में पीड़िता का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। जल्द ही मुख्य आरोपी को भी अरेस्ट कर जेल भेजा जाएगा।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें