लाइन सफारी में फिर दौड़ी खुशियां, फिर से बढा शेरों का कुनबा चार बच्चों को दिया जन्म

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इटावा

लाइन सफारी में फिर दौड़ी खुशियां, फिर से बढा शेरों का कुनबा

यूपी के इटावा में बनी लाइन सफारी में एक बार फिर से एक खुशियां देखने को मिली है। यहां एक शेरनी ने 4 बच्चों को जन्म दिया है। जिसके बाद से सफारी पार्क का स्टाफ काफी खुश है।

शेरनी नीरजा ने 4 शावको को दिया जन्म

इटावा जिले में बनी सफारी पार्क में फिर से शेरों का कुनबा बढ़ता हुआ दिखाई देने लगा है। सफारी पार्क के बब्बर शेर प्रजनन केंद्र में 12 दिसंबर 2020 को जन्मी शेरनी नीरजा ने पहले बार 4 शावको को जन्म देने का काम किया है। बताते चले कि शेरनी नीरजा की मॅटिंग गुजरात से आये नर शेर कान्हा से दिनांक 12 फरवरी से 15 फरवरी 2024 के मध्य हुयी थी। शेरनी नीरजा ने दिनांक 31 मई/01 जून की रात्रि में तीन शावकों को जन्म दिया है। प्रथम शावक रात्रि 09.50 बजे, दूसरा शावक रात्रि 10.51 बजे पर तथा तीसरा शावक आज प्रातः 03.17 बजे पर हुआ। प्रातः 10.50 बजे पर चौथे शावक ने भी जन्म लिया जिसमें कोई हरकत नहीं है। शेरनी नीरजा व तीन नवजात शावक स्वस्थ है। चूंकि शेरनी नीरजा ने पहली बार शावकों को जन्म दिया है इसलिए अभी पूरी तरह से वह शावकों को अपना दूध नहीं पिला पा रही है परन्तु वह सभी शावकों का भरपूर ध्यान रख रही है तथा शावक मां का दूध पीने के लिए निरन्तर प्रयास कर रहे है।

सीसीटीवी कैमरों की नजर से नवजात शावको पर रखी जा रही नजर

शेरनी नीरजा के द्वारा 4 शावको को जन्म देने के बाद नई सफारी प्रशासन काफी खुश है। सफारी को लोग नहीं चाहते हैं कि शावको को किसी भी तरीके की कोई भी परेशानी आए। जिसको लेकर सीसीटीवी कैमरे की नजर से शेरनी नीरजा और उसके नवजात शावको पर लगातार नजर रखी जा रही है। वहीं स्वास्थ्य एवं व्यवहार पर सफारी पार्क के सलाहकार डा० सी०एन० भुवा, पशुपालन विभाग, उत्तर प्रदेश के उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा० आर०के० सिंह एवं सफारी पार्क के पशु चिकित्सक डा० रोबिन सिंह यादव एवं डा० शैलेन्द्र सिंह द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है। सफारी पार्क में नवजात शावकों के जन्म लेने से वर्तमान में बब्बर शेरों की संख्या 16 हो गयी है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें