बंदियो से मिलने आए परिजनों को पिलाया गया शरबत

फतेहगढ़

डीजी जेल पीवी रामाशास्त्री दिशा निर्देशों, एआईजी जेल चित्रलेखा सिंह के मार्गदर्शन एवम प्रभारी डीआईजी जेल कानपुर परिक्षेत्र के पर्यवेक्षण में जिला कारागार फतेहगढ़ पर बंदियों से मुलाकात हेतु आने परिवारजनों पुरुष महिला बच्चों के लिए भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए मीठे शीतल पेय जल की व्यवस्था एवम तेज धूप से बचाव के लिए रास्ते में टेंट की व्यवस्था स्टाफ के सहयोग से की जा रही है ।

कारागार के अंदर भी शीतल जल के लिए वाटर कूलर की व्यवस्था की गई है । रात्रि में बैरकों में मिल्टन के थर्मल बड़े वाटर जग में शीतल जल रखवाया जा रहा है । दोपहर में आम का पना दिया जा रहा है । सुबह शाम नहाने के लिए ठंडा पानी की आपूर्ति के लिए सीधे ट्यूबवेल से पानी आपूर्ति अतिरिक्त रूप से की जा रही है । जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद ने बताया कि बंदियों और कर्मचारियों को गर्मी की बचाने के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश जेल डीजी द्वारा दिए गए है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More