अवैध रूप से चल रही शस्त्र फैक्ट्री का कौशांबी पुलिस ने किया खुलासा

कौशाम्बी

अवैध रूप से चल रही शस्त्र फैक्ट्री का कौशांबी पुलिस ने किया खुलासा

मो0 यासीन/साउद अन्सारी

यूपी के कौशांबी जिले में पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा चलाए जा रहे अभियान में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सराय आक़िल थाना के नन्दा का पुरवा गांव के जंगल में छापा मारा जहां पर जंगल के बीच में बनी झोपड़ी में एक व्यक्ति तिरपाल की झोपड़ी बनाकर अवैध रूप से तमंचे बनाकर उसकी लगातार सप्लाई कर रहा था इस सूचना पर जब सराय आक़िल पुलिस और एसओजी मौके पर पहुंची तो एक व्यक्ति एलईडी बल्ब की लाइट में बैठकर अवैध शस्त्र बना रहा था जिसको पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम राजेश कुमार गुरौनी थाना पश्चिम शरीरा बताया।पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से भारी मात्रा में शस्त्र बरामद हुआ और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए। अगर पुलिस की माने तो लोकसभा चुनाव के अंतर्गत यह शस्त्र बनाकर अवैध रूप से सप्लाई करने की फिराक में था जिससे लोकसभा चुनाव में किसी प्रकार की अनहोनी भी हो सकती थी। लेकिन पुलिस की सक्रियता के चलते यह अभियुक्त पकड़ा गया।पुलिस ने संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को जेल भेज दिया है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More