कौशाम्बी
भाकियू अराजनैतिक ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान, प्रभात फेरी निकाली, पहले मतदान फिर जलपान का लगाया नारा
कौशांबी जिले के मंझनपुर में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। कौशाम्बी लोकसभा क्षेत्र में किसानों के मुद्दे पर राजनीति करने वाले संगठन भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के तहत गांव गांव में संगठन के कार्यकर्ताओं ने किसान परिवार से मिलकर मतदान का महत्व समझाया। संगठन के बड़े नेताओं ने मंझनपुर में प्रभातफेरी निकालकर पहले मतदान फिर जलपान का नारा लगाया।
जिलाध्यक्ष नुरुल इस्लाम के मुताबिक, किसानो की समस्या को दूर करने का सबसे बड़ा पर्व मतदान है। इसलिए जागरूकता अभियान चला कर खुलकर मतदान का संकल्प कराया गया। शुक्रवार की दोपहर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के 11 हजार कार्यकर्ता घर के बाहर निकलकर जिले के अलग-अलग गांव गली कस्बे व नगर क्षेत्र मे प्रभातफेरी निकाल कर मतदान की जागरूकता अभियान चलाया।
जिलाध्यक्ष नुरुल इस्लाम ने बताया, संगठन के नेताओं ने मंझनपुर के जिला पंचायत चौराहे से नगर क्षेत्र मे रैली निकालकर मतदान के लिए जनता से आह्वान किया। मकसद यह है कि क्षेत्र से अच्छा ईमानदार एवं कर्मठ सांसद चुनकर देश की संसद में भेजकर अपने किसान भाइयों की समस्या को दूर करने में पहल करना है।
कौशांबी लोकसभा में मतदान पांचवे चरण यानि 20 मई को होना निर्धारित है। इसको लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने मतदान प्रतिशत बढ़ाए जाने की कवायद मे जमकर पसीना बहा रहे हैं। सरकारी विभाग से लेकर गैरसरकारी विभाग एवं सामाजिक संगठनों ने रैली निकाल आम जनमानस को जागरूक करने का प्रयास किया है।
मो0 यासीन/सऊद अन्सारी






