रिपोर्ट: शब्बर अली
पिपरी थाने के मुरादपुर गांव में रविवार शाम महिला ने अपनी बहन के साथ मिलकर सास की पिटाई कर दी। इससे उसे काफी चोटें आई। शोर सुनकर मौके पर जुटे परिजनों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। घायल महिला ने थाने जाकर आरोपी बहू समेत उसकी बहन के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मुरादपुर गांव निवासी आशीष कुमार ने बताया कि उसके पिता छेदीलाल की मौत हो चुकी है। मां ननकी देवी उसके साथ रहती है। रविवार शाम उसकी भाभी अपने बहन के साथ मिलकर मां को गाली गलौज कर रही थी। विरोध करने पर दोनों ने मिलकर उसकी मां को डंडे से जमकर पीट दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल मां ने बेटे के साथ थाने जाकर आरोपी बहू और उसकी बहन के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
नोट:समाचार और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो:7007720588






