चरवा थाने के सटई मजरा जलालपुर शाना गांव में रविवार सुबह की घटना
रिपोर्ट:शब्बर अली
चरवा थाने के सटई मजरा जलालपुर शाना गांव में रविवार सुबह कमरे के अंदर संदिग्ध दशा में महिला का शव पड़ा मिला। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोखराज थाने के पांडेयमऊ गांव निवासी लक्ष्मी कांत उपाध्याय ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी मधु (26) की शादी चरवा थाने के सटई मजरा जलालपुर शाना गांव निवासी सूरज कुमार त्रिपाठी पुत्र जगदीश प्रसाद त्रिपाठी के साथ चार साल पहले हिन्दू रीति-रिवाज के साथ की थी। लक्ष्मीकांत के अनुसार रविवार सुबह उनके मोबाइल पर फोन पहुंचा कि उनकी बेटी की हालत बहुत खराब है। जानकारी मिलने के बाद वह बदहवास हालत में बेटी के मायके पहुंचे। वहां कमरे में जमीन पर बेटी का शव पड़ा था। बेटी का शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:समाचार और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो:7007720588
Author: Up Head Line
Post Views: 45






