आउट सोर्सिंग कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता को घेरा

 

रिपोर्ट: शब्बर अली

जिले में मीटर रीडिंग का कार्य आउट सोर्सिंग कंपनी के कर्मचारी देख रहे हैं। मंगलवार को कर्मचारी मानदेय भुगतान में धांधली का आरोप लगाते हुए अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंच गए। नारेबाजी करते हुए कार्यालय का घेराव कर लिया। साथ ही शिकायत करते हुए संबंधित कंपनी के सत्यापन पर रोक लगाए जाने की मांग की।

जिले में मीटर रीडिंग का कार्य मेसर्स स्टलिंग टेक्नोलॉजी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड तिरुपति को मिला है। कंपनी की ओर से मीटर रीडिंग के लिए कई कर्मचारी रखे गए हैं। यह सभी कर्मचारी आउट सोर्सिंग हैं। मंगलवार को दर्जनों कर्मचारियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय का ष्घेराव कर लिया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनी निर्धारित मानदेय नहीं दे रही है, जबकि इसके लिए पहले से मानक तय है। इसके बावजूद वह टालमटोल कर रही है। बिजली विभाग के जिम्मेदारों पर लेटलतीफी का ठीकरा फोड़ा जा रहा है, जबकि हकीकत यह है कि कंपनी को बिजली विभाग से भुगतान हो चुका है। कंपनी के कर्मचारियों का आरोप है कि 30 माह से भुगतान नहीं हुआ है। कंपनी के जोनल व मैनेजमेंट अधिकारी यही बताते रहे कि प्रबंध निदेशक प्राइवेट लिमिटेड जल्द ही भुगतान करने की बात कह रहे हैं। जब पता किया गया तो मालूम चला कि भुगतान हो चुका है। कर्मचारियों का कहना है कि प्रति उपभोक्ता के हिसाब से उनको मैनुअल बिलिंग पर तीन रुपया, मोबाइल डाउन लोडिंग बिलिंग पर चार रुपया, विद्युत बिल जमा पर साढे़ चार रुपया मिलता है। इसके बावजूद उनका भुगतान रोका गया है। अफसरों ने इसे गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई कराने की बात कही है। इस मौके पर प्रवीण कुमार, अलोक कुमार, सुनील मिश्रा, शैलेंद्र, धीरेंद्र, शारदा प्रसाद, कंचन, रामनरेश, मंजीत, दुर्गेश आदि लोग रहे।

नोट: समाचार और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।

मो:7007720588

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More