बच्चों के विवाद में पट्टीदारों ने युवक को पीट कर किया घायल

बच्चों के विवाद में पट्टीदारों ने युवक को पीट कर किया घायल
रिपोर्ट: शब्बर अली
चरवा थाने के दक्षिण थोक में बच्चों के विवाद में पट्टीदारों ने युवक को जमकर पीट दिया। इससे उसका सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गया। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। घायल ने थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
दक्षिण थोक निवासी नीरज कुमार तिवारी ने बताया कि परिवार के बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान खेल में बच्चों के बीच आपस में मारपीट हो गई। इसी बात को लेकर पट्टीदार गाली गलौज करने लगे। नीरज के विरोध करने पर उन्होंने लाठी डंडे से उसकी जमकर पिटाई कर दी। इससे नीरज का सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गया। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। घायल ने थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस घायल को इलाज के लिए भेज जांच में जुट गई है।
नोट: समाचार और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो: 7007720588

 

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More