तीन दिन से ससुराल के बाहर आसमान के नीचे जिंदगी जीने को मजबूर विवाहिता
रिपोर्ट: शब्बर अली
संदीपन घाट थाने के बड़ी धन्नी गांव में ससुरालियों ने दहेज की खातिर विवाहिता की पिटाई कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। तीन दिन से विवाहिता ससुराल के बाहर खुले आसमान के नीचे जिंदगी बसर करने को मजबूर है। जबकि ससुरालीजन दरवाजे में ताला बंद किए हुए हैं। विवाहिता की शिकायत के तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने सुधि नहीं ली। विवाहिता ने एडीजी से न्याय की गुहार लगाई है।
करारी थाने के जमदुआ गांव निवासी मो.नईम सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। उन्होंने अपनी बेटी रेहाना बानों की शादी 11 फरवरी 2022 को सद्दाम पुत्र इस्तेखार अहमद के साथ की है। आरोप है कि ससुरालवाले शादी के चार महीने बाद ही दहेज में पांच लाख रुपया नकद समेत कार की मांग करने लगे। विवाहिता के इनकार करने पर ससुरालवाले प्रताड़ित करने लगे। एक सप्ताह पहले ससुरालवालों ने रेहाना की जमकर पिटाई की और उसके सभी जेवर छीन लिए। विवाहिता ने मामले की शिकायत थाने में की। मामले में सुनवाई न होने पर उसने मंगलवार को अपर पुलिस महानिदेशक से शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई। शिकायत कर ससुराल वापस लौटने पर पति समेत ससुरालियों ने फिर उसकी पिटाई की और घर से बाहर निकाल दिया। रेहाना तीन दिन से दरवाजे के बाहर खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। जानकारी होने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
नोट: समाचार और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो:7007720588






