बूथ के पास क्‍या कर रहा था फर्जी CBI इंस्‍पेक्‍टर, लाल बत्‍ती गाड़ी में घूम रहे शख्‍स की ऐसे खुली पोल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बूथ के पास क्‍या कर रहा था फर्जी CBI इंस्‍पेक्‍टर, लाल बत्‍ती गाड़ी में घूम रहे शख्‍स की ऐसे खुली पोल

रिपोर्ट: शब्बर अली

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी है। इस बीच हापुड़ में एक शख्‍स को मतदान केंद्र के पास से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह शख्‍स खुद को सीबीआई इंस्‍पेक्‍टर बताते हुए एक बूथ की चेकिंग के लिए पहुंच गया। पुलिस का उस पर शक हुआ तो रोककर पूछताछ की। जांच के बाद पता चला कि वह फर्जी ढ़ग से अधिकारी बना हुआ है।

मामला हापुड़ के गढ़ रोड स्थित एलएन पब्लिक स्‍कूल में बने बूथ का है। फर्जी सीबीआई इंस्‍पेक्‍टर बना यह शख्‍स अचानक इस बूथ पर चेकिंग के लिए पहुंच गया। फर्जी सीबीआई इंस्‍पेक्‍टर ने बूथ पर मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ शुरू कर दी। इस दौरान उसकी बातों से पुलिसवालों को संदेह हो गया। उन्‍होंने उसे पकड़ लिया और फिर आईकार्ड की मांग की। थोड़ी ही देर की जांच में साफ हो गया कि वह शख्‍स कोई सीबीआई इंस्‍पेक्‍टर नहीं बल्कि एक फर्जी शख्‍स है। पता चला कि पकड़ा गया शख्‍स हापुड़ के ज्ञानलोक मोहल्‍ले का रहने वाला है। वह लाल बत्‍ती लगी गाड़ी में बूथों की चेकिंग करता घूम रहा था। पुलिस की जांच में उसकी जालसाजी पकड़ी गई। वह फर्जी निकला। पुलिस का कहना है कि फर्जी सीबीआई इंस्‍पेक्‍टर से पूछताछ की जा रही है। वह ऐसा क्‍यों कर रहा था यह जानने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्‍द ही उसकी पूरी सच्‍चाई सामने आ जाएगी। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि पकड़ा गए शख्‍स को कुछ मानसिक दिक्‍कत है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें