के0 सी0 कॉन्वेंट इंटर कॉलेज शहजादपुर के सभी छात्र यूपी बोर्ड की परीक्षा में शत प्रतिशत हुए उत्तीर्ण

कौशाम्बी

के0 सी0 कॉन्वेंट इंटर कॉलेज शहजादपुर के सभी छात्र यूपी बोर्ड की परीक्षा में शत प्रतिशत हुए उत्तीर्ण

कौशांबी : शहजादपुर क्षेत्र के के0सी0कान्वेंट इंटर कॉलेज शहजादपुर में यूपी बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट पर शत प्रतिशत बच्चों ने इंटर एवं हाई स्कूल के बच्चों ने परीक्षा को उत्तीर्ण किया है।कॉलेज के प्रबंधक पीयूष कुमार शुक्ला के साथ प्रधानाचार्य अजय मौर्य ने बताया कि हमारे कॉलेज में इंटर की छात्राओं में श्रेया दुबे 88% अंकों के साथ उत्तीर्ण हुई , सेजल सोनकर 81% अंकों के साथ द्वितीय स्थान पाकर उत्तीर्ण रही वही राधा शुक्ला 79% अंक पाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

हाई स्कूल के रिजल्ट में संजना 84% अंकों को पाकर प्रथम स्थान प्राप्त की। कलश द्विवेदी 81% अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहे हैं।पूजा पटेल 80% अंकों के साथ तृतीय स्थान पाकर उत्तीर्ण हुई हैं ।इन सभी छात्रों के उत्तीर्ण होने पर उनके अभिभावकों में एवं विद्यालय के गुरुजनों में खुशी का माहौल देखने को मिला है ।कॉलेज के प्रबंधक पीयूष कुमार शुक्ला के द्वारा इन सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More