विष्णु भगवान स्कूल में ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन का हुआ आयोजन
♦सेजल यलो बेल्ट, अनंत केसरवानी ग्रीन और लकी यादव ब्लू बेल्ट में अव्वल
रिपोर्ट: शब्बर अली
संदीपन घाट थाने के काजीपुर स्थित विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल में शनिवार को कलर बेल्ट परीक्षा का आयोजन किया गया। यलो, ग्रीन और ब्लू बेल्ट में पहले स्थान पाने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
शनिवार को विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल के बच्चों ने बेल्ट प्रमोशन प्रमाण पत्र प्राप्त किया। इसमें सेजल यलो बेल्ट में प्रथम स्थान पर आई। वहीं अनंत केसरवानी ग्रीन बेल्ट और लकी यादव ब्लू बेल्ट में पहले स्थान पर रहे। अन्य बच्चों में वंतिका यादव, एंजेल वर्मा, सेजल सरोज, काजल सरोज, प्रिंस यादव, आराध्या केसरवानी, रिया यादव, रियांश पाल, साक्षी यादव अनन्या कुशवाहा, आकाश मौर्य ने भाग लिया। इसी क्रम में ग्रीन बेल्ट के आनंद केसरवानी और ब्लू बेल्ट के लकी यादव, गर्व केसरवानी ने भी अपना स्थान बनाया। इस अवसर पर मैनेजिंग डायरेक्टर अभिषेक तिवारी ने कलर बेल्ट प्रदान कर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। वहीं उत्थान संस्था के अध्यक्ष डा. धीरेंद्र कुमार और सचिव डा. केके तिवारी ने इस उपलब्धि के लिए बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि वह इसी तरह सफलता प्राप्त करें। प्रधानाचार्य राहुल शुक्ल ने कहा कि ये बच्चे जब अन्य जगहों से भी जीत हासिल करते हैं तो गर्व दोगुना हो जाता है। इसके साथ ही ताइक्वांडो बैच का भी शुभारंभ किया गया। स्पोट्र्स की शपथ वरिष्ठ शिक्षक राकेश मालवीय ने दिलाई। पीटीआई नकुल तिवारी ने पहला प्रशिक्षण देकर सत्र का आगाज किया। इस मौके पर फातिमा बीबी, शाइस्ता, काजल, जैनब, शाबान और मनीष अग्रहरि आदि मौजूद रहे।





