कैराना के बाद कौशांबी में भाजपा प्रत्याशी का विरोध

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कैराना के बाद कौशांबी में भाजपा प्रत्याशी का विरोध

० सैयद कहे जाने को लेकर ब्राह्मण समाज के लोगों में आक्रोश

० बसुहार के शिव पांडेय ने जनेऊ का किया त्याग, हिंदू धर्म का त्योहार भी नहीं मनाएंगे

कौशांबी। उत्तर प्रदेश की विभिन्न संसदीय सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों का लगातार विरोध हो रहा है। कैराना के बाद अब कौशांबी में भी बीजेपी उम्मीदवार और मौजूदा सांसद को जन आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है। यहां सांसद की खिलाफत ब्राह्मण समाज के लोग कर रहे हैं। सियासत के जानकर इसे सांसद के लिए अशुभ संकेत बता रहे हैं।
दरअसल, पिछले दिनों भाजपा के कौशांबी सांसद विनोद सोनकर ने विवादित बयान देते हुए ब्राह्मण समाज के लोगों को सैयद कहा था। उन्होंने कई और बिरादरी पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

 

 

 

यही बयान चुनावी बेला में अब सांसद के लिए जी का जंजाल बन गया है। ब्राह्मण समाज के लोग उनका खुला विरोध कर रहे हैं। चायल विधानसभा क्षेत्र के बसुहार निवासी पंडित शिव पांडेय ने तो सार्वजनिक तौर पर जनेऊ का त्याग कर दिया है। बकायदे वीडियो जारी कर उन्होंने कहा है कि जब तक कौशांबी में विनोद सोनकर सांसद रहेंगे, तबतक जनेऊ धारण नहीं करेंगे। साथ ही हिंदू धर्म का कोई त्योहार भी नहीं मनाएंगे। राजनीति के जानकारों का कहना है की समाज के प्रबुद्ध वर्ग की इतनी नाराजगी सांसद के लिए घातक हो सकती है।

 

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें