उत्थान शम्भूनाथ अस्पताल में विश्व स्वास्थ्य दिवस कार्यशाला का आयोजन

उत्थान शम्भूनाथ अस्पताल में विश्व स्वास्थ्य दिवस कार्यशाला का आयोजन

रिपोर्ट: शब्बर अली

उत्थान शम्भूनाथ रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइन्सेस एण्ड हास्पिटल और इलाहाबाद मैनेजमेन्ट एसोशियेशन (एएमए) के तत्वाधान में विश्व स्वास्थ्य दिवस की कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रुप में मोतीलाल नेहरु मेडिकल कालेज की प्राचार्य डा. वत्सला मिश्रा और विशिष्ठ अतिथि विश्व आर्युवेद मिशन प्रयागराज के अध्यक्ष डा. जीएस तोमर मौजूद रहे। संस्थान के अध्यक्ष डा. धीरेन्द्र कुमार ने सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य पर सभी का अधिकार है और सभी को इस पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

शम्भूनाथ नर्सिंग कॉलेज के सभागार में आयोजितविश्व स्थास्थ्य दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डा. वत्सला मिश्रा ने कहा कि सात अप्रैल को पूरे विश्व में विश्व स्वास्थ्य दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों को स्वस्थ्य जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है। आज के समय में अस्वस्थ जीवन शैली के चलते कम उम्र में ही लोग कई गम्भीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। विशिष्ट अतिथि डा. जीएस तोमर ने कहा कि इस साल विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा “माइ हेल्थ माइ राइट” थीम के साथ विश्व स्वास्थ्य दिवस को मनाने का फैसला किया है। ये थीम दर्शाती है कि स्वास्थ्य ही मानव के जीवन की असली बुनियाद है। साथ ही किसी भी व्यक्ति की सेहत उसका अधिकार है। एएमए के अध्यक्ष रवि प्रकाश ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन का मानना है कि किसी व्यक्ति की आर्थिक परिस्थितियां चाहे कैसे भी क्यों न हो, उसे उसका अधिकार यानि, अच्छी सेहत के लिए तमाम स्वास्थ्य सेवाएं मिलनी चाहिए। यही वजह है कि दुनिया भर में अलग-अलग देशों की सरकार लोगों के लिए तमाम मुफ्त योजनाएं चलाती है ताकि हर व्यक्ति निरोग जीवन जी सके। इस कार्यशाला में डा. जीएस तोमर को अपने रिसर्च कार्य के लिए एएमए ने विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया और एएमए की सोविनियर का विमोचन किया गया। कार्यकम का संचालन डा. नमीर अल हसन और शिल्पी बनर्जी ने किया। इस अवसर पर संस्थान के सचिव डा. कौशल कुमार, डा. शान्ती चौधरी पीआरओ एएमए, वैभव बाजपेयी पूर्व अध्यक्ष एएमए, डा. जीके खरे पूर्व चेयरमैन रेलवे बोर्ड, स्नेह मधुर, डा. मलय तिवारी, अभिषेक शुक्ला, प्रधानाचार्या डा. श्वेता रानी, डा. गनोज मिश्रा, डा. डीपी अग्निहोत्री, डा. जेपी मिश्रा समेत संस्थान के सभी स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More