पासर को धता बता डीएमओ व एआरटीओ ने पकड़े सात वाहन

पासर को धता बता डीएमओ व एआरटीओ ने पकड़े सात वाहन

रिपोर्ट: शब्बर अली

मंगलवार की सुबह डीएमओ व एआरटीओ ने पासर को धता बताते हुए सैनी कोतवाली क्षेत्र में सात वाहनों को धर दबोचा। पकड़े गए वाहनों में एक को सिराथू चौकी और छह को सैनी कोतवाली में सीज किया गया। खनन अधिकारी अजीत कुमार पांडेय व एआरटीओ तारकेश्वर मल्ल की संयुक्त कार्रवाई से ओवरलोड वाहनों को जिले से पास कराने वाले पासरों में हड़कंप मच गया।

फतेहपुर व चित्रकूट जनपद से ओवरलोड बालू लादकर रमसहाईपुर अनेठा मार्ग से प्रति ओवरलोड बालू-गिट्टी लदे ट्रक व ट्रैक्टर पासरों के इशारे पर गुजरते है। इन वाहनों को पासरों के इशारे पर मुख्य मार्ग से हटाकर गांवों को जाने वाले मार्गों पर खड़ा करा दिया जाता है। इसके बाद जैसे ही पासर खनिज व परिवहन के अफसरों के सड़क पर न होने की लोकेशन देते हैं, वैसे ही ओवरलोड वाहन सिराथू, सैनी होते हुए गैर जनपद के लिए रवाना हो जाते हैं। इनकी तलाश में परिवहन व खनिज विभाग के अधिकारी कई दिनों से थे। मंगलवार को अधिकारीद्वय ने पासरों को चकमा देते हुए सात टोवरलोड ट्रकों को धर दबोचा।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More