नूरपुर में बच्चों ने निकाली स्कूल चलो अभियान रैली
रिपोर्ट: शब्बर अली
नेवादा विकास खंड के नूरपुर हाजीपुर गांव स्थित पूर्व उच्च माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने सोमवार को अध्यापकों के नेतृत्व में स्कूल चलो अभियान रैली निकाला। ग्राम प्रधान सरिता शर्मा ने झंडी दिखाकर उन्हें स्कूल से रवाना किया। अध्यापकों के साथ बच्चों ने नारे लगाते हुए पूरे गांव का भ्रमण किया। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को स्कूल भेजने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के शिक्षित होने पर ही पूरा समाज शिक्षित होगा और समाज के शिक्षित होने पर देश समृद्धि की ओर बढ़ेगा। अध्यापकों ने कक्षा 6 के नवप्रवेशी बच्चों का रोली चंदन लगाकर स्वागत किया। उन्होंने कक्षा 6,7 और 8 के बच्चों को किताबें वितरित किए।इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक राजकुमार, ग्राम प्रधान सरिता शर्मा, सहायक अध्यापिका निरमा अग्रहरि आदि शिक्षक मौजूद रहे।






