बाइकों की भिड़ंत में दो घायल
रिपोर्ट: शब्बर अली
एयरपोर्ट थाने के कादिलपुर गांव के समीप सोमवार सुबह बाइकों में भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने भागकर उन्हें उठाया और इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया। एक की हालत नाजुक होने पर डाक्टर ने एसआरएन रेफर कर दिया।
पिपरी थाने के रेही गांव निवासी प्रमोद कुमार साहू (45) पुत्र बद्री विशाल बाइक से प्रयागराज की तरफ जा रहा था। एयरपोर्ट थाने के कादिलपुर गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रहे नंदोली गांव निवासी मनीष पाठक (35) पुत्र ओम प्रकाश पाठक की बाइक से आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने भागकर दोनों घायलों को उठाया और इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्रमोद की हालत नाजुक होने पर डाक्टर ने एसआरएन रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन बदहवास हालत में अस्पताल पहुंचे। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइकों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है।






