बेकाबू अप्पे सड़क किनारे खम्भे से टकराई, सात घायल
![]()
![]()
रिपोर्ट:शब्बर अली
प्रयागराज से मूरतगंज सवारियां लेकर जा रही अप्पे बेकाबू होकर पूरामुफ्ती थाने के गुरुद्वारा के समीप सड़क किनारे लगे बिजली के खम्भे से टकरा गई। हादसे में अप्पे में सवार चालक समेत सभी सवारियां गंभीर रुप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अप्पे से बाहर निकाल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। दो की हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने एसआरएन रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
कोखराज निवासी संतोष कुमार कुशवाहा अप्पे चालक है। रोज की तरह वह रविवार सुबह प्रयागराज से अपनी अप्पे में सवारी भरकर मूरतगंज जा रहा था। पूरामुफ्ती थाने के गुरुद्वारा के समीप अचानक तेज रफ्तार अप्पे बेकाबू होकर सड़क किनारे लगे बिजली के लोहे के खम्भे से टकरा गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने भागकर मौके से अप्पे में मौजूद सवारियों को बाहर निकाला। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। चालक संतोष और नेहरू नगर भरवारी निवासी दशरथ लाल की हालत नाजुक होने पर डाक्टर ने एसआरएन रेफर कर दिया। बाकी घायल सवारियां लालजी सोनकर निवासी नई बाजार भरवारी, अंशू सोनकर निवासी भरवारी, अरुण कुमार निवासी बिहका उर्फ पूरामुफ्ती, रुबीना खातून निवासी खबनपुर और हाफिल रिजवान निवासी किशनगंज बिहार का इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है







