कौशाम्बी
-दीवार फांद कर घर में घुस कर लाखों रूपये का सामान चोरी

–मुंबई में अस्पताल में बीमारी से जूझ रहे पिता की कुशलता लेने गया था परिवार
करारी थाना क्षेत्र के गुवारा तैयबपुर गांव में बीस दिन पूर्व परिवार के साथ बीमार पिता से मिलने गए एक परिवार के घर की दीवार फांदकर चोर अंदर घुस गए। चोर घर के अंदर व जमीन में गड़ा लाखों के जेवर, बर्तन व कपड़ा उठा ले गए। बुधवार को मुंबई से घर लौटे परिजनों ने ताला टूटा व समान अस्तव्यस्त देखा। चोरी की सूचना पर पुलिस जांच कर रही है।
गुवारा गांव की रहने वाली आयशा के पति सऊदी अरब में रहते हैं। आयशा के पिता मुंबई में रहते है। बीस दिन पहले आयशा अपने बीमार पिता का हालचाल लेने मुंबई गई थी। बुधवार को आयशा मुबई से घर वापस आई।घर के अंदर घुसते ही दरवाजा टूटा व सारा समान विखरा पड़ा था। मुंबई जाते समय आयशा ने सोने, चांदी के काफी जेवर जमीन में गाड़ दिए थे। चोर जमीन से जेवर खोदकर व आलमारी संदूक में रखा बर्तन, कपड़ा व ब्यूटी पार्लर का किट आदि कीमती समान उठा ले गए। आयशा ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर चोरो की तलाश शुरू कर दी। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह का कहना है कि चोरी की सूचना मिली है। घटना की जांच की जा रही है।
————————————
बगल वाले घर में लगा सीसीटीवी कैमरा झुका मिला
गुवारा में लाखों की चोरी हुए घर के बगल में पीछे के हिस्से में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था। बुधवार को देखने पर कैमरा नीचे की ओर झुका हुआ था। आयशा का कहना है कि उसके यहां चोरी साजिश के तहत की गई है।





