सीएए केंद्र सरकार के अदम्य साहस का परिचय : शर्मा -कोहोर्ट सम्मेलन के जरिए विद्धतजनों को रिझाने का प्रयास

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सीएए केंद्र सरकार के अदम्य साहस का परिचय : शर्मा
-कोहोर्ट सम्मेलन के जरिए विद्धतजनों को रिझाने का प्रयास
-कहा, विपक्षी दलों के गठबंधन की डोर कमजोर

हिमांशु भट्ट : कौशांबी 

कोहोर्ट सम्मेलन के जरिए चुनावी माहौल बनाने कौशांबी पहुंचे राज्य सभा सांसद और प्रदेश सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून केंद्र सरकार के अदम्य साहस का परिचय है। यह धार्मिक आधार पर प्रताड़ित होकर भारत आए विदेशी शरणार्थियों को सुकून देगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में काश्मीरी पंडितों को अपने ही देश से पलायन करना पड़ा था। भाजपा की सरकार में पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के हिंदू, सिख, जैन, ईसाई व पारसियों को भारत में ठिकाना मिला है।
—-
ममता अब बीते हुए कल की बात

पश्चिम बंगाल में सीएए लागू नहीं करने के बयान पर पलटवार करते हुए पूर्व डिप्टी सीएम ने कि वहां की मुख्यमंत्री जब कुर्सी पर रहेंगी, तभी कुछ कर पाएंगी। ममता बनर्जी अब बीते कल की बात हो चुकी हैं।
—-
खुल गई है गठबंधन की डोर

पूर्व डिप्टी सीएम ने विपक्षी दलों के गठबंधन पर भी जोरदार हमला किया। कहा कि उनके गठबंधन का बंधन खुल गया है। अब रस्सी भर बची है। रूस और यूक्रेन के बीच परमाणु युद्ध टाटने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया। कहा कि चुनावों में भाजपा घोषणा पत्र नहीं बल्कि संकल्प पत्र जारी करती है। एक-एक संकल्प को बारी-बारी पूरा भी किया जाता है।
—-
खाली रहेगी नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी

पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि वर्ष 2024 के चुनाव में 400 पार सीटें जीतकर पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। विपक्षी दलों की हालत यह होगी कि सदन में नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी खाली रहेगी।
—-
मां शीतला का किया पूजन

पूर्व डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा मां शीतला के कड़ा स्थित दरबार भी पहुंचे। वहां विधिवत पूजन किया। मंदिर प्रबंध समिति के लोगों को मंदिर के विकास का भरोसा दिलाया। कहा कि कड़ा धाम कारीडोर निर्माण की प्रक्रिया भी जल्द पूरी कराई जाएगी।
—-
क्यों है भाजपा सरकार की जरूरत

अधिवक्ताओं, शिक्षकों, छात्रों, समाजसेवियों, चिकित्सकों आदि को संबोधित करते हुए बताया कि वर्तमान परिवेश में भाजपा सरकार की आवश्यक्ता क्यों है ? कहा कि देश में मोदी की बयार है। 2024 का चुनाव भाजपा नहीं भाजपा की तरफ से जनता लड़ रही है। यह भाजपा के विकास की ही देन है। यह भी कहा कि सरकार के काम से देश में विकास की दर बढ़ी है। आर्थिक शक्ति के मामले में भारत 11 वें से पांचवें नंबर पर आ गया है। 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनेगा।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें