100 की उम्र पार कर चुके 165 मतदाताओं से पूछेंगे बलएलओ…कैसे हो बाबा ?

100 की उम्र पार कर चुके 165 मतदाताओं से पूछेंगे बलएलओ…कैसे हो बाबा ?
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बूथ लेबल अफसरों को सौंपी सत्यापन की जिम्मेदारी
-अधिकारियों को वृद्ध मतदाताओं के जीवित होने पर है शक
हिमांशु भट्ट : कौशांबी
कौशांबी जिला प्रशासन ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू कर दी हैं। अधिकारियों को 100 की उम्र पार कर चुके जिले के 165 मतदाताओं पर शक है। यही वजह है कि ऐसे वोटरों का फिर से सत्यापन कराया जा रहा है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने यह जिम्मेदारी बूथ लेबल अफसरों को सौंपी है। अब बीएलओ इन वोटरों के घर जाकर पूछेंगे कि कैसे हो बाबा ?
लोकसभा चुनाव की अधिसूचना 12 मार्च को लागू होगी। चुनाव के लिए 23 जनवरी को अंतिम रूप से मतदाता सूची प्रकाशित की जा चुकी है। इस सूची में जनपद की तीनों विधानसभा सीटों की बात करें तो 100 की आयु पार कर चुके लगभग 165 मतदाताओं का नाम है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी को शक है कि यह मतदाता मौजूदा समय जीवित हैं अथवा नहीं। यही वजह है कि उन्होंने बीएलओ (बूथ लेबल अधिकारियों) को सत्यापन करने का जिम्मा सौंप दिया है। आदेश दिया है कि सत्यापन घर-घर जाकर किया जाए। पूरा प्रयास किया जाए कि संबंधित मतदाता को खुद की आंखों से देख भी लिया जाए। चेताया है कि सत्यापन के बाद यदि किसी मृतक का नाम सूची में आया तो फिर खैर नहीं होगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी का आदेश मिलने के बाद तीनों विधानसभा क्षेत्रों के बीएलओ ने सत्यापन का कार्य आरंभ कर दिया है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More