बारातियों से भरी टवेरा गाड़ी डंफर से टकराई, 3 की मौत, 4 लोग गंभीर घायल

कौशाम्बी

बारातियों से भरी टवेरा गाड़ी डंफर से टकराई, 3 की मौत, 4 लोग गंभीर घायल

कौशांबी ज़िले में नेशनल हाईवे 2 पर मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसे में मासूम बच्ची समेत 3 की मौत हो गई। जबकि 4 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा बारात से लौट रही टवेरा कर खड़ी डंपर में टक्कर लगने के बाद हुआ है। सूचना के बाद पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज मंझनपुर में भर्ती कराया है। टवेरा कार फतेहपुर से बारात में शामिल होकर वापस मनौरी लौट रही थी।

घटना कोखराज़ थाना क्षेत्र के काशिया नेशनल हाइवे 2 की है। जहाँ पर मनौरी कस्बे में रहने वाले दीपक की शादी फतेहपुर के हथगांव गयी थी। शादी समारोह सम्पन होने के बाद सुबह 3 बजे भोर में बाराती मनौरी लौट रहे थे। जैसे ही टवेरा गाड़ी काशिया गाँव के पास पहुची थी कि हाइवे पर खड़ी डंफर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि टवेरा गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। टवेरा गाड़ी में सवार 3 वर्षीय दिवंशी, 52 वर्षीय इरेन्द्र कुमार और 35 वर्षीय राजकुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। वही साथ रहे 4 बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। एक्सीडेंट का बाद चीखपुकार सुनकर मौके पर पहुची लोगो ने हादसे की सूचना परिवार और कोखराज़ पुलिस को दी। मौके पर पहुची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल भेजा। जहा पर डॉक्टर ने 3 को मृत घोषित कर दिया। वही प्राथमिक उपचार के बाद 3 घायलों को प्रयागराज एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। एक घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

भीषण सड़क हादसे पर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुःख जताया है। उन्होंने हादसे में जान गवाने वाले मृतकों के परिजनों को जल्द मोअवज़ा देना का आदेश दिया है।

प्रत्यक्षदर्शी उमा सोनी ने बताया कि भोर 3 बजे जयमाल कार्यक्रम के बाद हम लोग 3 अलग अलग गाड़ियों से मनौरी के लिए लौट रहे थे। दो गाड़िया मनौरी पहुच गयी। लेकिन टवेरा गाड़ी का ड्राइवर शराब पी कर गाड़ी चला रहा है। वह खड़ी डंफर गाड़ी में घुस गया। जिससे 3 लोगो की मौत हो गयी। वही 4 लोग बहुत ज्यादा सीरियस है। उनको इलाहाबाद ले गए है।

सीओ सिराथू ने हादसे के बाबत बताया कि ट्रेलर जो था वह खराब हो गया था रस्ते में, एक जो टवेरा गाड़ी आ रही थी बारात से, उसमें ड्राइवर की नींद के कारण ट्रेलर में भीड़ गया था। इससे कुछ लोग घायल हो गए थे। जब पुलिस को सूचना मिली तो मौके पर पहुच कर के इलाज हेतु जिला अस्पताल भेजा गया। जहा 3 लोगो की मौत हो गयी है। और शेष को एसआरएन रेफर कर दिया गया है। मौके पर शान्ति वय व्यवस्था कायम है। उसमें अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More