प्रेम प्रसंग में किशोरी प्रेमी के साथ हुई फरार परिवार ने अपहरण का कराया मुकदमा

कौशाम्बी

पिपरी थाना इलाके के एक बाजार की किशोरी के परिजनों ने कोखराज थाना इलाके के एक युवक पर परिजनों और साथियों के साथ मिलकर उसका अपहरण करने और धर्म परिवर्तन की साजिश का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने सात नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर धरपकड़ शुरु कर दी है।

पिपरी थाना इलाके के चायल चौकी इलाके के एक बाजार के युवक ने ज्वैलरी की दुकान खोल रखी है। उसकी 17 वर्षीय पुत्री कक्षा 11 की छात्रा है। आरोप है कि कोखराज का एक युवक उसकी बेटी को बहला फुसला कर अपने झांसे में ले लिया। वह उसका धर्म परिवर्तन करवा कर उसके साथ जबरन शादी करना चाहता है। शादी न करने पर वह सभी उसकी हत्या भी कर सकते हैं। उसकी बेटी ने घर की आलमारी में रखा चार लाख 32 हजार रुपया नकद लेकर अचानक गायब हो गई। जिसको नौफिल पुत्र तालिब निवासी भरवारी थाना कोखराज धर्म परिवर्तन व यौन शोषण की नियत से वैगन आर कार से अपहरण कर ले गया है। इस काम में उसके पिता तालिब उसकी पत्नी और मनौरी बाजार निवासी समीर पुत्र सलीम, इमरान पुत्र मुन्ना कटोरा, उस्मान और अजीत मौर्या निवासीगण भरवारी थाना कोखराज के साथ पूरामुफ्ती थाने के हटवा असरौली के उसके कुछ साथियों ने मदद की है। किशोरी के परिजनों ने थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। परिजनों ने बताया कि किशोरी का बरामद किया जाना आवश्यक है। उन्होंने आशंका जताई कि बेटी के साथ कोई अप्रिय घटना भी घट सकती है। जिससे परिवार वाले चिंतित है। इस सम्बंध में इंस्पेक्टर दिनेश सिंंह परिहार का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा। सम्भावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

इस मामले में आज हिंदू संगठन के तमाम लोगो के साथ किशोरी के परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे और वहां पर पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे जब नारेबाजी शुरू हुई तो एडिशनल एसपी अशोक कुमार अपने ऑफिस से बाहर निकले और बाहर निकाल कर प्रदर्शन कर रहे लोगों से जाकर मिले हिंदू संगठन ने आरोप लगाया है कि किशोरी को पहले फैसला कर एक समुदाय के लोगों ने उसका अपहरण कर लिया और उसके साथ धर्म परिवर्तन कर विवाह करना चाहते हैं तभी एडिशनल एसपी ने बताया कि जो तरीके थी उसका आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को पुलिस खोज रही है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More