कौशाम्बी-जिलाधिकारी ने की जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी-जिलाधिकारी ने की जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक

जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गॉधी आवासीय बालिका विद्यालयों में मानक के अनुसार भोजन की गुणवत्ता एवं विद्यालयों में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित रखने के दियें निर्देश

 

जिलाधिकारी श्री राजेश कुमार राय द्वारा उदयन सभागार में ऑपरेशन कायाकल्प, प्रेरणा प्रणाली, सपोर्टिव सुपरविजन, कस्तूरबा गॉधी बालिका विद्यालय, समेकित शिक्षा कार्यक्रम, निपुण भारत एवं मध्यान्ह भोजन योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति/जनपद स्तरीय टास्कफोर्स की बैठक की गई।
जिलाधिकारी ने जिला समन्वयक (बालिका शिक्षण) को कस्तूरबा गॉधी आवासीय बालिका विद्यालयों में मानक के अनुसार भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित रखने एवं विद्यालयों में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित रखने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी स्तर पर लापरवाही न बरती जाय, शिकायत प्राप्त होने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेंगी। उन्होंने विकास खण्ड कौशाम्बी, नेवादा, सरसवॉ एवं सिराथू में 60 प्रतिशत से कम छात्रों की उपस्थिति पाये जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए खण्ड शिक्षाधिकारियों को निर्देशित किया कि अभिभावकों को जागरूक कर छात्रों की उपस्थिति बढ़ाई जाय। इसके साथ ही उन्होंने सभी खण्ड शिक्षाधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप विद्यालयों का निरीक्षण सुनिश्चित करने तथा शिक्षकों के अवकाश के प्रकरण निर्धारित समयावधि में निस्तारित करने के निर्देश दियें। उन्होंने मध्यान्ह भोजन योजना की समीक्षा के दौरान सभी खण्ड शिक्षाधिकारियों को निर्देशित किया कि यह सुनिश्चित किया जाय कि खाद्यान्न उठान के बाद विद्यालयों में समय से पहुॅच जाय। उन्हांने बच्चों के आधार प्रमाणीकरण की समीक्षा के दौरान विकास खण्ड कड़ा एवं सिराथू में अपेक्षित प्रगति न पाये जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए खण्ड शिक्षाधिकारी को एक सप्ताह के अन्दर प्रगति लाने के निर्देश दियें। उन्होंने जिलास्तरीय टॉस्कफोर्स एवं ब्लॉक स्तरीय टॉस्कफोर्स के अधिकारियों को निर्धारित संख्या में विद्यालयों का निरीक्षण करने के निर्देश दियें। उन्होंने ऑपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत अवशेष रह गये कार्यों को भी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दियें।
जिलाधिकारी ने आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत सभी विद्यालयों में आवश्यक आधारभूत सुविधायें सुनिश्चित करने के निर्देश सभी खण्ड शिक्षाधिकारियों एवं खण्ड विकास अधिकारियों कों दियें। उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को मतदान करने के प्रति जागरूक करने के भी निर्देश दियें।
बैठक में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने बताया कि खण्ड शिक्षाधिकारी मूरतगंज ब्लॉक में नहीं जाती है, जिस पर जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को खण्ड शिक्षाधिकारी के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दियें। बेसिक शिक्षाधिकारी ने बताया कि बच्चों को पाठ्य पुस्तकें वितरण के लिए आ गई हैं, बीआरसी पर पहुॅचाया जा रहा हैं। बैठक में सहायक अभियंता आरईडी ने बताया कि 16 विद्यालयों का निर्माण होना था, जिसमें 04 वि़द्यालयों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, शेष विद्यालय निर्माणाधीन हैं, जिस पर जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य धीमा पाये जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने तथा लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दियें।
इस अवसर पर प्राचार्य डायट भारती त्रिपाठी एवं जिलापूर्ति अधिकारी अमित कुमार तिवारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें