SDM,CO,फायर ब्रिगेड टीम ने दुकान,गोदाम के ताले तोड़ की जांच,

कौशाम्बी,

भरवारी में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामला,SDM,CO,फायर ब्रिगेड टीम ने दुकान,गोदाम के ताले तोड़ की जांच,

यूपी के कौशाम्बी जिले के भरवारी कस्बे में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में 7 लोगो की मौत और 8 लोगो के गंभीर होने के बाद शासन के निर्देश पर पटाखा फैक्ट्री और दुकानदारों की जांच करने के लिए CO,SDM,फायर ब्रिगेड की टीम भारी पुलिस फोर्स के साथ भरवारी कस्बा पहुंची।

भरवारी कस्बे में दो दिन पहले पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ था,जिसमे पटाखा फैक्ट्री मालिक सहित 7 लोगो की मौत हो गई थी और 8 लोग अभी भी गंभीर हालत में प्रयागराज और दिल्ली में भर्ती है और उनका इलाज चल रहा है।मंगलवार को भरवारी कस्बा में पटाखा फैक्ट्री चला रहे अन्य लोगो के घरों के ताला तोड़कर CO,SDM और फायर ब्रिगेड के अधिकारियों की टीम ने जांच की है।

जांच टीम द्वारा जांच के दौरान दुकान में पटाखे भरे हुए मिले है,अधिकारियो ने दुकान और गोदाम में अपना ताला लगवाकर पटाखे नष्ट कराने के लिए प्रयागराज से टीम बुलाने के लिए उच्च अधिकारियों से वार्ता की है।

बाइट..अवधेश विश्वकर्मा CO सिराथू

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More