कौशांबी। भरवारी के अमहा पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मारे गए लोगो के परिजन सरकार के मुआवजे से खुश नहीं है। सोमवार को शव का अंतिम संस्कार रोक मुआवजे की राशि बढ़ाए जाने की मांग शुरू की गई है। प्रशासन व पुलिस अधिकारी मौके पर परिवार के लोगो को समझने में जुटे है।
भरवारी पटाखा ब्लास्ट कांड में मारे गए बल्लू अशोक व शिवनारायण की शव का पोस्टमार्टम कर दिया गया है। पीएम कार्रवाई के बाद शव परिवार वालों को अंतिम संस्कार के लिए सौप गया। अपनों की लाश देख परिवार में रोना पीटना मचा हुआ है। परिवार के लोगों का कहना है कि वह शव का अंतिम संस्कार तब तक नहीं करेंगे जब तक मुहावरे की राशि 5 लख रुपए तक नहीं बढ़ाई जाएगी। मृतक परिवार के लोगों की नाराजगी को देखते हुए गांव व आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल एवं प्रशासनिक अधिकारियों को तैनात किया गया है। मौके पर एडीएम एडिशनल एसपी परिवार के लोगों को समझने की कोशिश में जुटे हैं।
अफसर का कहना है कि मुआवजे की राशि निर्धारित की गई है। वह शासन स्तर से की गई है। स्थानीय स्तर पर वह राजस्व कर्मियों की जांच रिपोर्ट के आधार पर मृतक परिवारों को आर्थिक मदद देंगे।





