यूपी के कौशांबी जिले में रविवार को एक पटाखा फैक्ट्री के अंदर भीषण आग लग गई। इसके बाद जोरदार विस्फोट हुआ। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। 11 गंभीर रूप से घायल हैं।
फैक्ट्री के अंदर 18 लोग काम कर रहे थे। फैक्ट्री मालिक शाहिद अली की मौत हो गई है। फैक्ट्री में लगी आग ने आस-पास के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं।
20 फीट उछलकर मजदूर फैक्ट्री से बाहर आकर गिरे
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, “हमें अचानक से तेज-तेज आवाजें सुनाई दीं। हम लोगों को पहले लगा कि मौसम खराब है, बादल गरज रहे हैं, लेकिन जब बाहर आए, तो धुएं का गुब्बारा आसमान में दिखाई दिया। फैक्ट्री में तेज धमाके हो रहे थे। हम लोगों के सामने 15 फीट उछलकर मजदूर बाहर आकर गिरा हैं।
गांव के लोगों का कहना है कि एक से डेढ़ बीघा जमीन पर ये फैक्ट्री थी। आस-पास के गांव के करीब 2 दर्जन लोग यहां काम करते थे। न्यू रंगोली फायर ब्रिगेड फैक्ट्री का नाम था। फैक्ट्री से 100 मीटर की दूरी पर एक प्राइवेट स्कूल बना है। रविवार होने के कारण स्कूल बंद था नहीं, तो बड़ा हादसा हो जाता।
यह फैक्ट्री करीब 15 सालों से चल रही है इसके पहले भी यहां करीब 5 साल पहले हादसा हुआ था उस हादसे के तीन लोगों की मौत हुई थी। उसे फैक्ट्री को कस्बे से निकाल कर इस बार गांव के बाहर लगाया गया था यहां पर फिर हादसा हुआ और इस बार के हादसे में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है 10 से 11 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
पटाखा फैक्ट्री में दो सिलेंडर भी रखे गए थे जब हादसा हुआ तो उसे वक्त एक गैस सिलेंडर फटा था और उसके बाद अभी जब पुलिसकर्मी अंदर चेक कर रहे थे तो दोबारा एक गैस सिलेंडर और फटा। इसमें कई पुलिसकर्मी भी गिर पड़े। बताया जा रहा है कि काफी मात्रा में यहां पर बारूद रखा हुआ था जिसके चलते रुक रुक कर ब्लास्ट हो रहा है
पटाखा फैक्ट्री हादसे में अब तक 7 लोगों की हो चुकी है मौत
करीब 11 लोग घायल बताए जा रहे हैं सभी घायलों को इलाज के लिए मंझनपुर जिला अस्पताल और प्रयागराज के सारे अस्पताल भेजा गया है इसमें कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
आसपास के खेतों में भी लग गई थी आग
पटाखा फैक्ट्री में हादसा होने के बाद जो पटाखा फैक्ट्री का बारूद था वह काफी दूर इधर उधर खेतों में भी फैल गया था जिसकी वजह से खेतों में भी आग लग गई थी जहां पर फैक्ट्री थी वहां से करीब 50 मीटर दूर अरहर के खेत में भी पटाखा फैक्ट्री के चलते घासो में आग लगी हुई थी।
पटाखा फैक्ट्री में मरने वाले मृतकों के नाम
मृतको के नाम
1-शिव नारायण 30
2-शाहिद अली म्रतक की फैक्ट्री थी। 35
3-रेखा देवी महिला
4-जनार्दन कुमार
5-मंगला प्रसाद-
6-बल्लू – 21 साल अमहा गांव
7- अज्ञात
घायल के नाम जो अभी तक नाम मिल पाए है
बबलू, अशोक ,दिन्ना,कल्लू नरेश
कौशर,राम भवन घायल है।





