सांसद खेल स्पर्धा मे वालीबॉल खेल में खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त मुकाबला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

सांसद खेल स्पर्धा मे वालीबॉल खेल में खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त मुकाबला
-1– कौशाम्बी के आठ व प्रतापगढ़ के चार ब्लॉक में हो रही प्रतियोगिता
2– सांसद खेल स्पर्धा में बृहस्पतिवार को वालीबॉल प्रतियोगिता हुई। कौशाम्बी व प्रतापगढ़ संसदीय क्षेत्र के 12 ब्लॉकों के 911 ​खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
कौशांबी विकास परिषद के तत्वाधान में खेले जा रहे सांसद खेल स्पर्धा के चौथे दिन वालीबॉल प्रतियोगिता में कड़ा ब्लॉक के 70, कालाकांकर के 37, कुंडा के 24, कौशाम्बी के 11, चायल के 137, नेवादा के 104, बाबागंज के 19, बिहार के सात, मंझनपुर के 133, मूरतगंज के 62, सरसवां के 103 व सिराथू ब्लॉक के 85 ​खिलाडियों ने हिस्सा लिया।सांसद विनोद सोनकर के मीडिया प्रभारी राजेंद्र पांडेय ने बताया कि मूरतगंज ब्लॉक में बलियांवा व जलीलपुर के बीच मुकाबला हुआ। बलियांवा विजेता बना। बाबागंज ब्लॉक में भवानीगंज व अहलादगंज के बीच मुकाबला हुआ। इसमें अहलादगंज ​विजेता बना। कड़ा में बालक वर्ग में परास विजेता व निंदुरा उप विजेता बना। वहीं बालिका वर्ग में गिरधरपुरगढ़ी की टीम विजेता व कड़ा की टीम उप विजेता रही। इसी प्रकार सांसदीय क्षेत्र के अन्य ब्लॉक में प्रतियोगिता के बाद परिणाम घो​षित किए गए। खिलाड़ियों को हौसला बढ़ाने के लिए पूर्व विधायक लाल बहादुर ,सुरेश नगर चौधरी ,भोला यादव नगर पंचायत अध्यक्ष , नोखे लाल मिश्रा ,अंशु मिश्रा ,सहित सैकड़ो ग्रामीण वह खेल प्रेमी उपस्थित रहे

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें