भाजपा नेता पर लूट का आरोप, नहीं लिखा गया मुकदमा

कौशाम्बी

भाजपा नेता पर लूट का आरोप, नहीं लिखा गया मुकदमा

पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर लगाई न्याय की गुहार..सीसी टीवी कैमरे में कैद हुई पूरी वारदात

सत्ता की हनक पर जिले में अब माफियाओं ने अपना पांव पसारना शुरू कर दिया है। जहां प्रदेश की सरकार माफियाओं और गुंडों के खिलाफ कठोर कार्यवाही बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की बात कह रही है। वही कौशांबी जिले में माफिया पार्टी सत्ता दल का लबादा उड़कर अपराध को अंजाम दे रहे हैं। शिकायत के बाद भी पुलिस की कार्रवाई नहीं हो रही जो यह दिखाने के लिए काफी है कि जिले में किस तरह से माफियाओं और गुंडो को सत्ता का संरक्षण मिल रहा है। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर पीड़ित व्यवसाय ने शिकायत किया है कि 15 दिन से अधिक बचने के बाद भी अभी तक मामले वीडियो के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है मामले की शिकायत करते हुए पीड़ित तिलक बाबू पुत्र रोशन लाल ग्राम घना का पूरा नगर पालिका परिषद मंझनपुर कोतवाली मंझनपुर ने बताया कि वह शांति प्रिय व्यापारी है जो कि नगर पालिका परिषद मंझनपुर के ही हाजीपुर पतौना गांव में के दाढ़ेवीर बाबा के मन्दिर के पास मंझनपुर उदहिन रोड पर बैंक ऑफ बड़ौदा के बीसी पॉइंट के रूप में दुकान खोलकर व्यापार करता है। इसी ग्राम सभा के रहने वाले संजय कुमार पुत्र जयप्रकाश गांव कोरई तथा ज्ञानेंद्र कुमार पुत्र राधेश्याम जोकि सोरे पुस्त माफिया किस्म के व्यक्ति हैं। यह गांव में लोगों की जमीन कब्जा करने के साथ मारपीट कर गुंडे के दम पर पैसा वसूलने का काम करते हैं। यह लोग पिछले कई महीनों से मुझे गुंडा टैक्स मांग रहे हैं मैं इसे हाथ जोड़कर लगातार प्रार्थना करता रहा कि साहब मैं इतना नहीं कमाता हूं कि आप लोगों को कुछ दे पाऊं। 3 फरवरी 2024 को समय लगभग 2 से 3:00 बजे शाम यह लोग मेरे पास आए और गाली गलौज करने लगा आज तो तुम्हें पैसा देना ही पड़ेगा मैं हाथ पर जोड़ने लगा तो की सब मेरे पास पैसा नहीं है इतने पर संजय मेरे घर काउंटर के अंदर घुस आया और मेरे साथ मारपीट करने लगा मेरे सर पर हाथ पैर पैर पर पिता साथ में उसका साथी ज्ञानेंद्र भी सामने से मेरे मुंह पर कई बार किया। इसी दौरान इन्होंने मेरे गले की जंजीर तोड़ ली। जाते-जाते संजय मेरे कंप्यूटर की लीड को भी तोड़ दिया। इस दौरान इन दोनों ने गाली गलौज करते हुए धमकी दिया कि यदि कहीं शिकायत करेगा तो तुझे हम गोली से मार देंगे हमारा कोई कुछ नहीं उखाड़ सकता हमारी ऊंची पकड़ है। इसके बाद मैं और मेरा परिवार बुरी तरह से डरा सहमा हुआ है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाते हुए कार्रवाई की मांग किया है। मामले में गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बृजेश श्रीवास्तव ने थाना पुलिस को कार्यवाही के आदेश दे दिए हैं।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More