सिपाही अवनीश दुबे को कुचल कर मारने वाले 25 हजार के इनामिया गिरफ्तार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी/मो0 यासीन

सिपाही अवनीश दुबे को कुचल कर मारने वाले फरार बदमाश गिरफ्तार

बदमाश की निशान देही पर साढ़े 4 लाख कीमत की भेड़ बकरिया पकड़ी गई

वारदात मे शामिल कार-अवैध तमंचा-कारतूस बरामद, एसपी ने घोषित किया था 25000 रुपए का इनाम

सराय अकिल पुलिस ने नन्दा का पूरा गाव के समीप से सिपाही अवनीश दुबे हत्याकांड के आरोपी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बदमाशो के कब्जे से वारदात मे शामिल बुलेरों कार, अवैध तमंचा, कारतूस एवं साढ़े 4 लाख रुपये कीमत की भेड़ बकरिया बरामद की है। वारदात का मुख्य आरोपी बदमाश राजेश उर्फ नत्थू पुलिस मुठभेड़ मे गोली मार कर पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने फरार बदमाशो के खिलाफ 25000 रुपए का इनाम घोषित किया था।

थाना प्रभारी विनीत सिंह ने बताया, थाना पुलिस सिपाही अवनीश को कुचल कर मारने वाले फरार बदमाश ज़ीनत उर्फ जन्नत पुत्र कल्लू निवासी हरदी कला चित्रकूट को नन्दा का पूरा गाव के समीप से गिरफ्तार किया है। बदमाश से पूछ-तांछ मे उसने सिपाही हत्याकांड मे शामिल बुलेरों कार व 4 लाख 60 हज़ार रुपये कीमत की भेड़ बकरियाँ बरामद कराई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। बदमाश ने अपने गुनाह को कबूल कर अपने साथियों के नाम पता बताया। जिसकी निशान देही के आधार पर जल्द उन्हे भी गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने फरार बदमाश पर 25000 रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था।

बलिया जनपद के मूलतः रहने वाले सिपाही अवनीश दुबे की मौत के मुख्य आरोपी बदमाश को थाना पुलिस सोमवार की सुबह मुठभेड़ मे गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया था। जिसको इलाज के लिए मंझनपुर स्थित मेडिकल कालेज मे भर्ती कराया गया था। सुरक्षा के नजरिए से पुलिस निगरानी मे बदमाश का इलाज कराया जा रहा है। जल्द डॉक्टर रिपोर्ट के आधार पर उसे भी जेल भेजा जाएगा।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें