जेल अधीक्षक भीमसेन मुकुंद को 26 जनवरी को होने वाली परेड में प्रसार भारती ने किया आमंत्रित

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फतेहगढ़

जेल अधीक्षक भीमसेन मुकुंद 75 वें गणतंत्र दिवस की कर्तव्य पथ पर दिनांक 26 जनवरी को होने वाले परेड समारोह में सम्मानित अतिथि के रूप में प्रसार भारती नई दिल्ली द्वारा आमंत्रित किए जाने पर दिल्ली रवाना हुए । जेल अधीक्षक भीमसेन मुकुंद ने दूरभाष पर संपर्क करने पर बताया कि मा. प्रधानमंत्री जी के ” मन की बात “कार्यक्रम में सम्मिलित होने पर अमृत काल के 75 वें गणतंत्र दिवस की कर्तव्य पथ पर होने वाले परेड समारोह का साक्षी बनने के लिए ” सम्मानित अतिथि ” के रूप में आमंत्रित किया गया है । जेल अधीक्षक भीमसेन मुकुंद अब पांच दिन तक केंद्र सरकार के मेहमान के रूप में नई दिल्ली में रहेंगे और विभिन्न अवसरों पर कारागार विभाग और जनपद फर्रुखाबाद की उपलब्धियों को सशक्त रूप से परिभाषित करेंगे। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह द्वारा मुकुंद को बधाई दी गई है । जिला कारागार के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों खुशी का माहौल है । जेलर अखिलेश कुमार , डिप्टी जेलर अवनीश सिंह, मुकेश गौड़,सरोज देवी और कृष्ण कुमारी , जेल चिकित्सक विजय अनुरागी , फार्मासिस्ट यादवेंद्र मोहन , अमित कुमार ने जेल अधीक्षक को बधाई और यात्रा की शुभकामनाएं दी गई ।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें