बैंक का जरूरी काम हो तो आज ही निपटा ले नहीं तो चार दिन बंद रहेंगे बैंक

बैंक का जरूरी काम आज ही निपटा ले नहीं तो चार दिन बंद रहेंगे बैंक

कौशाम्बी

जनवरी माह अब खत्म होने वाला है ऐसे में बैंकों में भी छुट्टियां हो गई है. अगर आपने अभी तक बैंक से जुड़ा हुआ कोई भी काम नहीं निपटाया है तो आपको बता दें कि अगले चार दिनों तक अब प्रदेश के किसी भी बैंक में कोई भी काम नहीं हो सकेगा. पूरे उत्तर प्रदेश में चार दिन लगातार बैंकों में छुट्टी रहेगी.

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बैंक मैनेजर कृष्णा नंद ने बताया कि लोग बिल्कुल भी परेशान ना हों और ना ही किसी तरह से भ्रमित हों.बैंक 25 जनवरी से 28 जनवरी यानी चार दिन बंद रहेगा।आज जिसको भी काम है अपना काम निपटा ले।

25 जनवरी को हजरत अली जयंती मनाई जाएगी । 26 जनवरी यानी शुक्रवार को गणतंत्र दिवस रहेगा,शनिवार को चौथा शनिवार होने के चलते बन्द रहेगा,रविवार को बैंक बंद रहता है यानी 25 जनवरी से लेकर 28 जनवरी तक बैंक बंद रहेगा बैंक से जुड़ा कम आप लोग आज ही निपटा लें।

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के ब्रांच मैनेजर ने कहा है कि एटीएम में पैसे रहेंगे किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं रहेगी एटीएम से आप लोग आसानी से पैसे निकाल सकते हैं और एटीएम चारों दिन खुले रहेंगे।छुट्टी होने के बाद भी कोई दिक्कत नही होगी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More