कौशाम्बी
कटैया घाट में पानी से खनन करते तीन पोकलैंड व एक डंपर सीज
चायल तहसील क्षेत्र के कटैया बालू घाट में पट्टेधारक द्वारा नियमों को ताक पर रख पानी से खनन कराया जा रहा था। इसकी खबर मंगलवार की सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो अपरान्ह खान निरीक्षक की टीम तहसीलदार के साथ घाट पर पहुंची। पानी में बालू निकाल रही तीन पोकलेन व एक डंपर को सीज कर दिया गया।_
_मंगलवार को सोशल मीडिया पर खबर चली कि कटैया यमुना घाट में पानी से खनन कराते हुए एनजीटी के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला खान अधिकारी अजीत कुमार पांडेय, तहसीलदार पुष्पेंद्र गौतम, खान निरीक्षक शत्रुघ्न सिंह, सरायअकिल इंस्पेक्टर विनीत सिंह, चौकी इंचार्ज कनैली मयफोर्स के घाट पहुंचे। पानी में खनन कर रही तीन पोकलेन व एक डंपर को मौके पर पाया जिन्हें सीज करते हुए सरायअकिल पुलिस के हवाले कर दिया गया।






