बस यात्रियों से भिड़े टोल कर्मी:महिला बस यात्री से वॉशरूम जाने के दौरान टोल कर्मी ने की मारपीट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशांबी

बस यात्रियों से भिड़े टोल कर्मी:महिला बस यात्री से वॉशरूम जाने के दौरान टोल कर्मी ने की मारपीट

,विरोध करने पर बस यात्रियों से की धक्का मुक्की

कोखराज के सिहोरी टोल प्लाजा पर मंगलवार को बस यात्रियों व टोल कर्मियो में मारपीट हो गई। मारपीट बीच धक्का मुक्की का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुए है। मारपीट की घटना के पीछे बस सवार महिला से बदसुलूकी छेड़खानी का मामला बताया जा रहा है। बस मंझनपुर कस्बे से बनारस के लिए जा रही थी। पीड़ित महिला ने कोखराज थाना पुलिस को तहरीर देकर इन्साफ की गुहार लगाई है। पुलिस ने टोल के सीसीटीवी की मदद से जांच शुरू कर दी है।

मंझनपुर कस्बे से महिला पुरुष बनारस किसी शादी समारोह में शामिल होने बनारस जा रहे थे। बस मंगलवार को करीब 12 बजे कोखराज के सिहोरी स्थित टोल प्लाजा पहुंची। जहां बस में सवार एक महिला बस से उतर कर टोल के वॉशरूम गई। वापस लौट कर महिला ने टोल कर्मी द्वारा बदसुलूकी एवम छेड़खानी का आरोप लगा कर बस के पुरुषों को बताई। बस में सवार पुरुषों व महिला के परिजनों ने टोल के मैनेजर से शिकायत करने उनके कमरे में जाने लगे। पीड़ित महिला के पति ने बताया, दफ्तर के पास पहुंचते टोल कर्मी आधा दर्जन लोगो ने उन्हे घेर कर वापस जाने को कहा। विरोध करने parunke साथ मारपीट व धक्का मुक्की कर उसे बस के पास पहुंचा दिया गया। टोल कर्मियो की बदसुलूकी की शिकायत बस सवार महिला ने थाना पुलिस को तहरीर देकर की है।

मैनेजर जेपी चतुर्वेदी ने बताया, वह मौजूदा समय में ऑफिस की मीटिंग में बैंगलोर में है। टोल कर्मियो द्वारा छेड़खानी व बदसुलूकी की जानकारी उन्हे नहीं मिली है। प्रकरण की जानकारी संबंधित इंचार्ज से की जाएगी। मामला सत्य पाया जाने पर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

थाना प्रभारी इंद्रदेव ने बताया, बस यात्री द्वारा थाना पुलिस को टेलीफोनिक जानकारी दी गई थी। मौके पर पुलिस बल भेजा गया था। प्रकरण के संबंध में महिला से तहरीर की मांग की गई है। तहरीर मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें