कौशाम्बी

मनौरी बाज़ार कस्बे के रहने वाले किशोर अनंत कुमार ने अयोध्या मे बन रहे राम मंदिर का माडल गत्ते व कागज से तैयार किया है। वह 22 जनवरी को भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के समय अपने आराध्य राम की प्रतिमा स्थापित करेगा। परिवार बेटे की एक क्रिएटिव प्रतिभा से खड़े प्रसन्न व आह्लादित है।
चायल तहसील के मनौरी कस्बे मे मदन केसरवानी अपने परिवार सहित रहते है। मदन पेशे से फ्लाई वुड के कारोबारी है। पत्नी कल्पना देवी ग्रहणी है। परिवार मे 2 बच्चे है। बड़ा बेटा आशुतोष कुमार 11 वीं का छात्र व अनंत कुमार केपीएस भैरव भीटी कालेज मे 8 वीं का छात्र है। पिता मदन केसरवानी के मुताबिक, अनंत पढ़ाई के साथ इस्ट्रा एक्टिविटी मे हमेशा बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेता रहता है। अनंत ने एक सप्ताह पहले राम मंदिर के निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को देख कर राम मंदिर जैसा माडल कागज एवं गत्ते से तैयार करने की बात कही। जिस पर उन्होने बेटे का उत्साह बढ़ाते हुये उसे प्ररित किया। अनंत ने अपने क्रिएटिव प्रतिभा का कौशल दिखाते हुए अयोध्या मे बन रहे राम मंदिर का माडल गत्ते व कागज के जरिये तैयार किया।
अनंत कुमार के मुताबिक उसने राम मंदिर को आर्किटेक्ट बनाने मे टीवी व यूट्यूब की मदद ली। जिसके जरिये उसने पहले थ्री डाइमेंशनल प्रतिबिंब तैयार किया। इसके बाद उसने गत्तो व कागज की मदद से राम मंदिर का हूबहू आर्किटेक्ट करीब करीब 95 फीसदी तैयार कर लिया है। उसकी कोशिस होगी कि वह 22 जनवरी के शुभ मुहूर्त मे भगवान राम की प्रतिमा की स्थापना कर उसकी पूजा करे।
अनंत के राम मंदिर की संरचना लंबाई मे 3 फिट चौड़ाई मे ढाई फिट और ऊचाई करीब ढाई फिट है। यह दिखने मे हूबहू राम मंदिर जैसा ही है। जिसे खाकी रंग के गत्ते से तैयार किया गया है। मंदिर को तैयार हालत मे देख कस्बे मे बच्चो एवं उसके अभिभावक भी खासे उत्साहित है।





