फर्रुखाबाद
जेल में हिंदू–मुस्लिम बंदी बना रहे है धर्म ध्वजा , रामनामी पटका, रामनामी शाल और रामनमी गमछा।
फर्रुखाबाद

जिले की पहचान कला ब्लॉक प्रिंटिंग जो की विलुप्त हो रही थी को जेल अधीक्षक भीमसेन मुकुंद ने जेल में बंदियों को प्रशिक्षण कराकर जीवित बनाए रखा है । उसी तहत ओ डी ओ पी के अंतर्गत ब्लॉक प्रिंटिंग से हिंदू मुस्लिम बंदियों द्वारा प्रभु श्रीराम की धर्म ध्वजा , रामनामी पटका, रामनामी गमछा , रामनामी गरम शाल ब्लॉक प्रिंट की जा रही है । माननीय जेल मंत्री श्री धरमवीर प्रजापति के निर्देशानुसार और शासन , कारागार मुख्यालय के आदेशों के अनु क्रम में 22, जनवरी को सम्पूर्ण जेल के बंदी भगवान श्री राम के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा लाइव प्रसारण देखेंगे। मुलाकात स्थल पर भी स्क्रीन लगाकर सभी मुलाकाती और बंदियों को श्री राम मंदिर परिसर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम दिखाया जायेगा । उस दिन सभी मुलाकातियो को धर्म ध्वजा अपने घरों पर लगाने के लिए जेल की तरफ से निशुल्क दो जायेगी । बाद में बंदी जेल उत्पाद केंद्र से बिक्री होगी । जेल के अंदर एक सप्ताह तक सुंदर काण्ड का पाठ चल रहा है जिसे बंदी ही कर रहे है । जेल मंदिर की रंगाई पुताई की जा रही है । भजन कीर्तन होगे , प्रसाद वितरण में दोपहर से भंडारा का आयोजन होगा ।जेल अधीक्षक बीएस मुकुंद ने दी जानकारी।






