दो टुकड़ों में बंट गई रेलवे लाइन पर तेज रफ्तार दौड़ती हुई मालगाड़ी,रेलवे विभाग में मचा हड़कंप,

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी,

दो टुकड़ों में बंट गई रेलवे लाइन पर तेज रफ्तार दौड़ती हुई मालगाड़ी,रेलवे विभाग में मचा हड़कंप

यूपी के कौशाम्बी जिले में रेलवे लाइन पर तेज रफ्तार दौड़ रही कोयला लदी हुई मालगाड़ी के दो टुकड़ों में बंटने से रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया,ट्रेन के दो टुकड़ों में बंटने की सूचना पर पहुंची रेलवे की टीम ने मालगाड़ी को इंजन से जोड़कर रवाना किया,इस दौरान लगभग 40 मिनट तक रेल यातायात बाधित रहा।

मामला सैनी कोतवाली क्षेत्र के धुमाई रेलवे क्रासिंग के पास का है जहा शुक्रवार को डीएफसी रेलवे लाइन पर मालगाड़ी दो टुकड़ों में बंट गई,इस दौरान लगभग 40 मिनट तक रेलवे यातायात बाधित रहा,घटना की सूचना पर मौके पर रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी पहुंचे,और मालगाड़ी को इंजन से जोड़कर आगे के लिए रवाना किया गया।

दिल्ली से पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (मुगलसराय ) तक के लिए मालगाड़ी के लिए रेलवे ने अलग से रेल लाइन बनाई है, इस डीएफसी लाइन पर कई महीनों से मालगाड़ी दौड़ रही हैं,शुक्रवार को धुमाई रेलवे क्रासिंग के पास कोयला लादकर प्रयागराज से कानपुर की ओर जा रही मालगाड़ी अचानक दो टुकड़ों में बंट गई।

घटना के जानकारी होते ही रेलवे में हड़कंप मच गया, आनन-फानन में रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी पहुंचे,लगभग 40 मिनट के बाद मालगाड़ी को इंजन से दोबारा जोड़ा गया, इसके बाद उसे कानपुर के लिए रवाना कर दिया गया। मालगाड़ी के जाने के बाद अफसरों ने राहत की सांस ली है। मालगाड़ी के अलग होने से करीब 40 मिनट तक डीएफसी रेलवे लाइन का रेलवे यातायात बाधित रहा।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें