अध्यक्षा, जिला पंचायत, जिलाधिकारी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ने मिलेट रेसीपी प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को मोमेण्टों एवं प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

अध्यक्षा, जिला पंचायत, जिलाधिकारी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ने मिलेट रेसीपी प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को मोमेण्टों एवं प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित

अध्यक्षा, जिला पंचायत कल्पना सोनकर, जिलाधिकारी सुजीत कुमार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष  धर्मराज मौर्य ने मिलेट रेसीपी प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिला स्वयं सहायता समूह की प्रतिनिधियों को मोमेण्टों एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित तथा स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार की गई उत्पादों की लगायी गई स्टॉलों का अवलोकन किया।
रेसीपी प्रतियोगिता में कृषि विज्ञान केन्द्र के अन्तर्गत स्वयं सहायता समूह रक्सौली द्वारा बनायी गई बाजरे का कटलेट को प्रथम स्थान, कृषि विज्ञान केन्द्र के अन्तर्गत स्वयं सहायता समूह रतगहां द्वारा बनायी गई बाजरा की पकौड़ी को द्वितीय स्थान एवं बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा बनायी गई बाजरे का इडली को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री लाल बहादुर, प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख सिराथू श्री लवकुश मौर्य, मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी, जिला विकास अधिकारी  विजय कुमार, उप निदेशक सतेन्द्र कुमार तिवारी, उपायुक्त मनरेगा मनोज वर्मा, उपायुक्त एनआरएलएम श्री सुखराज बन्धु, जिला कृषि अधिकारी मनोज गौतम, कृषि वैज्ञानिक डॉ0 मनोज कुमार सिंह, डॉ0 अजय एवं डॉ0 मीनाक्षी आदि उपस्थित रहीं। बता दें, कि कृषि विभाग द्वारा श्रीअन्न (मोटे अनाज) को बढ़ावा देने के लिए रेसीपी प्रतियोगिता एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मोटे अनाज को भोजन में शामिल करना चाहिए। मोटे अनाज-मक्का, रागी, ज्वार बाजरा, कोदां, सावां आदि में पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में होते हैं। मोटे अनाज को पैदा करने के लिए कम मेहनत एवं पानी की जरूरत होती है, इसमें कैल्सियम की मात्रा अन्य अनाजों की अपेक्षा ज्यादा होती है। रागी में लौह तत्व भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, रागी के आटे से रोटी, चिल्ला व इडली बना सकतें है, रागी की खीर भी बनती है, जिसका सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें