कौशांबी
सपा नेताओं ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन:बोले भाजपा विपक्ष विहीन संसद चाहती है,142 सांसदों को निलंबन संवैधानिक अधिकारों को हनन
समाजवादी पार्टी ने कलेक्ट्रेट तक मार्च निकाल कर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान सपाइयों ने सरकार विरोधी जमकर नारेबाजी की। अध्यक्ष के मुताबिक भाजपा की सरकार विपक्ष विहीन संसद चाहती है। इसी के चलते विरोध करने पर 142 सांसदों को निलंबित कर दिया गया। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के जरिए भेज कर सांसदों के निलंबन को वापस लेने की मांग की है।
समाजवादी पार्टी के नेताओ व कार्यकर्ताओं ने मंझनपुर चौराहे से कलेक्ट्रेट परिसर के बीच पदयात्रा निकाल कर सरकार विरोधी नारे लगाए। सपा नेताओं का आरोप है कि केंद्र में भाजपा की सरकार विपक्ष विहीन संसद चाहती है। क्योंकि भाजपा सरकार ने सदन में कई महत्वपूर्ण बिल बिना किसी चर्चा के पास करा दिए। देश की संसद पर हुए हमले पर सरकार से सवाल पूछने वाले सांसदों को असंवैधानिक तरीके से निलंबित कर दिया गया। जो संवैधानिक व्यवस्था का अपमान है। सदन में सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाले सांसदों को ED CBI व INCOME टैक्स के अधिकारियों से परेशान कराया जाता है।
भाजपा सरकार की मनमानी के खिलाफ उन्होंने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर एक 4 सूत्री मांग का ज्ञापन देश के राष्ट्रपति को संबोधित जिला प्रशासन के अफसरों के जरिए भेजा है।
सपा जिला अध्यक्ष दया शंकर यादव ने बताया, देश में भाजपा कर सरकार की मनमानी कर खिलाफ प्रदर्शन कर जनता को बताया गया। इसके अलावा ज्ञापन सौंप कर केंद्र सरकार की मनमानी पर लगाम लगाए जाने की मांग का 4 सूत्री ज्ञापन सौंपा गया है।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष दया शंकर यादव,कैलाश केशरवानी,सुमित पाण्डेय, विधानसभा अध्यक्ष, शहनवाज अहमद,आनन्द मोहन पटेल,सहित तमाम सपा के नेता पदाधिकारी मौजूद रहे।






