मंझनपुर कोतवाल के खिलाफ जिले के पत्रकारों ने दिया धरना

कौशाम्बी

सोमवार को नगर मंझनपुर के पत्रकारों ने कोतवाली पहुंचे और परिसर में धरना दिया पत्रकारों ने एसपी कौशांबी को ज्ञापन देते हुए कोतवाल की मनमानी रवैया से कोतवाली मंझनपुर से हटाने की मांग की न्यू प्रेस क्लब अध्यक्ष विमलेश शुक्ला ने नाज सेल से गाड़ी लिए थे गाड़ी के कागज ट्रांसफर ना होने पर कोतवाली में न्याय की गुहार लगाई लेकिन कोतवाल ने एसपी के आदेशनुसार पर मुकदमा पंजीकृत किए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई जिस पर आक्रोशीत पत्रकारों ने मंझनपुर कोतवाली में धरना प्रदर्शन किया और एसपी से कोतवाल हटाने की मांग की एसपी ने पत्रकारो को आश्वासन दिया तब जाकर पत्रकारों ने अपना धरना प्रदर्शन खत्म किया इन दिनों मंझनपुर कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर का व्यवहार पत्रकारों के साथ ठीक नहीं है। कोतवाल की गलत कार्यशैली व्यवहार ठीक नहीं न होने के करण इस संबंध में जनपद के आला अधिकारियों को भी कई बार अवगत कराया जा चुका है। कोतवाल के बर्ताव में सुधार न होने के कारण पत्रकारों को सांकेतिक धरने पर बैठने को मजबूर होना पड़ा है। ज्ञापन में कोतवाल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई। राजनैतिक, सामाजिक व्यक्तियों ने पत्रकारों के धरने को समर्थन दिया धरने में मौजूद न्यू प्रेस क्लब अध्यक्ष विमलेश शुक्ला प्रेस क्लब अध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम बीपी यादव सतीश नामदेव जिया रिजवी इंतजार रिजवी पूर्व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया अध्यक्ष अभिसार भारती यासीन अमन त्रिपाठी सुशील कुमार केसरवानी राकेश केशरी अशोक कुमार केसरवानी नरेंद्र कुमार यादव सैकड़ो पत्रकार मौजूद रहे

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More