भाकियू ने बैठक में इंस्पेक्टर सरायअकिल के खिलाफ भरी हुंकार

कौशांबी

भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने शुक्रवार को तहसील परिसर में बैठक की। इसमें सरायअकिल इंस्पेक्टर के दुर्व्यवहार की कड़े शब्दों में निंदा की गई। निर्णय लिया गया कि जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ता इंस्पेक्टर के खिलाफ 30 दिसंबर को एडीजी प्रयागराज जोन का घेराव करेंगे।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष चंदू तिवारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को चायल तहसील में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें चर्चा की गई कि जिन गांवों में चकबंदी प्रक्रिया समाप्त हो गई है वहां किसानों को जमीन पर कब्जा नहीं दिलाया गया। विद्युत विभाग द्वारा मीटर रीडिंग अधिक आ रही है जिससे किसान परेशान हो रहे हैं। इंस्पेक्टर सरायअकिल विनीत सिंह पर आरोप लगाया कि उन्होंने डहिया निवासी मिठाई लाल की भूमिधरी जमीन पर बनी दीवार को गिरा दिया। किसान यूनियन ने मामले की शिकायत 21 नवंबर को एसपी से किया था। इसके बावजूद इंस्पेक्टर के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई नहीं की गई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि किसान यूनियन 30 दिसंबर को इंस्पेक्टर सरायअकिल के खिलाफ एडीजी प्रयागराज जोन भानु भास्कर का घेराव करेगा।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More