डीएम गोल्डेन कार्ड बनाये जाने की प्रगति की समीक्षा कर तेजी से प्रगति लाने के दिये निर्देश

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

डीएम गोल्डेन कार्ड बनाये जाने की प्रगति की समीक्षा कर तेजी से प्रगति लाने के दिये निर्देश

लापरवाही बरतने वाले पंचायत सहायकों के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश

जिलाधिकारी सुजीत कुमार द्वारा उदयन सभागार में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ आयुष्मान भारत योजना के तहत बनाये जा रहें गोल्डेन कार्ड की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में जिलाधिकरी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रवार प्रतिदिन बनाये जा रहें गोल्डेन कार्ड की प्रगति की विस्तृत समीक्षा के दौरान अपेक्षित प्रगति न पाये जाने पर कड़ी नाराजगी प्रकट करते हुए सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को कार्ययोजना बनाकर प्रगति लाने के निर्देश दियें।
बैठक में प्रभारी चिकित्साधिकारियों ने बताया कि गोल्डेन बनाये जाने के कार्य में पंचायत सहायकों द्वारा अपेक्षित सहयोग नहीं किया जा रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने जिला पंचायतराज अधिकारी को गोल्डेन कार्ड बनाये जाने के कार्य में अपेक्षित प्रगति न लाने वाले पंचायत सहायकां को चिन्हित कर उनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दियें। उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारियों से कहा कि जिलापूर्ति अधिकारी से समन्वय कर कोटेदारां के माध्यम से अन्त्योदय कार्डधारकों एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारक लाभार्थियों के गोल्डेन कार्ड बनाये जाने के कार्य में सहयोग प्राप्त किया जाय। उन्होंने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों से कहा कि गोल्डेन कार्ड बनाये जाने के कार्य में लापरवाही बरतने वाली एएनएम एवं आशाओं के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही किया जाय। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतां में आयोजित हो रहें विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में कैम्प लगाकर लाभार्थियों के गोल्डेन कार्ड बनाये जाने के कार्य में प्रगति लायी जाय। उन्हांने कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर कार्य करते हुए गोल्डेन कार्ड बनाये जाने के कार्य में तेजी से प्रगति लाना सिनश्चित करें।
बैठक में बताया गया कि जनपद में अब तक 04 लाख 87 हजार 550 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुकें है। बैठक में अपर जिलाधिकारी श्री अरूण कुमार गोंड एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 सुष्पेन्द्र कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें